रोहतक। बढ़ते प्रदूषण के चलते विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से 5वीं तक की भौतिक कक्षाएं बंद करने के बाद भी जिले में प्राथमिक स्कूल खुले रहे। जिले की हवा इतनी खराब हो गई है कि बाहर निकलने पर फेफड़ों तक को प्रभावित कर रही है। वीरवार सुबह नौनिहाल विद्यालय में पहुंचना शुरू हो गए और छुट्टी के बाद ही घर लौटे।
स्कूली शिक्षा निदेशालय की ओर से बढ़ते एक्यूआई को लेकर जिला उपायुक्तों को आकलन के आधार पर 5वीं तक की भौतिक कक्षाएं बंद करने के आदेश दिए थे। वीरवार को देश में सबसे प्रदूषित शहरों में रोहतक दूसरे स्थान पर है। इसके बावजूद प्राथमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों को बुलाया जा रहा है।
सुबह 8 से 9 बजे जनता कॉलोनी स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोरखेड़ी, गांधी कैंप राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व वैश्य संस्था के विद्यालय में नौनिहालों का प्रवेश देखा गया।
अभिभावक भी प्रदूषित हवा के दौरान छोटे बच्चों को विद्यालय में छोड़ने पहुंचे। शहर की सड़कों व गलियों में बसों के अंदर छोटे बच्चे विद्यालय पहुंचते दिखाई दिए। वैश्य पब्लिक स्कूल पास स्मॉग के दौरान बच्चों का आवागमन जारी रहा।
गांव मोरखेड़ी में सुबह 7:45 बजे बच्चे पैदल प्राथमिक विद्यालय जाते नजर आए। इधर, कलानौर के ब्लॉक खुले प्राथमिक शिक्षकों ने कहा कि जिला स्तर पर कोई आदेश नहीं मिला है।
विद्यालयों से ऑनलाइन कक्षाएं लगाने को लेकर मांगा ब्योरा
राजकीय व गैर राजकीय स्कूलों से जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से 5वीं तक की ऑनलाइन कक्षाएं लगाने के लिए ब्योरा मांगा। इसमें स्कूलों से पूछा गया है कि कितने प्रतिशत विद्यार्थी घर से ऑनलाइन कक्षाएं लगा सकते हैं। यह भी कहा गया है कि तत्काल प्रभाव से इसकी जानकारी जिला मुख्यालय में भेज दें।
वर्जन
जिला स्तर पर 5वीं तक स्कूलों को बंद करने के उपायुक्त से आदेश नहीं मिले हैं। उपायुक्त के निर्णय पर विद्यालयों में भौतिक कक्षाओं के बजाय ऑनलाइन माध्यम से सुचारु किया जाएगा।
- दिलजीत सिंह, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों के आंखों की समस्याओं के साथ-साथ वायरल बुखार होने की शिकायतें आ रही हैं। अभी स्कूलों में भौतिक कक्षाएं बंद करने के निर्देश नहीं मिले हैं।
- रामराज कादयान, जिला प्रधान, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ
28...रोहतक के नया पड़ाव स्थित न्यू प्रेम नगर स्कूल वैन में सवार होते नौनिहाल। संवाद- फोटो : samvad
28...रोहतक के नया पड़ाव स्थित न्यू प्रेम नगर स्कूल वैन में सवार होते नौनिहाल। संवाद- फोटो : samvad
28...रोहतक के नया पड़ाव स्थित न्यू प्रेम नगर स्कूल वैन में सवार होते नौनिहाल। संवाद- फोटो : samvad