फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मां से 200 रुपये मांगे तो छोटे भाई ने बड़े को चाकू से गोदा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के बाबरा मोहल्ले में बड़े भाई ने मां से 200 रुपये मांगे तो छोटे भाई ने चाकू से गोद दिया। शरीर पर छह जगह चाकू मारकर आरोपी मौके से फरार हो गया। बेहोशी की हालत में युवक को सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बाबरा मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय संदीप उर्फ संजू ने बताया कि वह शादीशुदा है और दो बच्चे भी है। परिवार सहित खोखराकोट में रहता है जबकि उसकी मां सुनीता छोटे भाई के साथ अमित उर्फ मित्ता के साथ बाबरा मोहल्ले में रहती है। शुक्रवार शाम करीब छह बजे अपनी मां के पास काम से आया था। साथ ही मां से 200 रुपये उधारे मांगे तो छोटा भाई आया और गालियां देने लगा। कहने लगा कि तू इस घर में क्यों आया है। वह घर में रखा चाकू उठा लाया और उसकी कमर, पैर, कूल्हे व दूसरी जगह छह वार किए। बोला, आज तुझे जान से मारूंगा। इतना ही नहीं, उसे गिराकर छाती में लात मारी। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। बेहोशी की हालत में उसे सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया।

पैसे मांगने को लेकर झगड़े में छोटे भाई ने बड़े भाई को चाकू से हमला किया है। आरेापी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। घायल की हालत अभी खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीरी सिंह, जांच अधिकारी, थाना पुरानी सब्जी मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें