फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: निगम आयुक्त को आना था तो कर दिया कीचड़ साफ...भड़के दुकानदार

Sun, 03 Aug 2025 02:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
किला रोड बाजार में निगम आयुक्त के आने से पहले सफाई कर रहे कर्मचारी को रोकते दुकानदार। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। निगम आयुक्त डाॅ. आनंद कुमार शर्मा ने शनिवार को शहर के चार वार्डों का दौरा किया। वार्ड नंबर 7 के किला रोड बाजार में आयुक्त के पहुंचने से पहले कीचड़ साफ करने पर दुकानदार भड़क गए। पार्षद कपिल नागपाल व बाजार के प्रधान जगदीश धींगड़ा को खरी-खरी सुनाई, बोले-15 दिन से बाजार में कीचड़ फैला हुआ है।
विज्ञापन

अब आयुक्त को हकीकत दिखानी है, इसे छिपाओ मत। आयुक्त ने मौके पर पहुंचकर दुकानदारों को दिन में समाधान का भरोसा दिया। वार्ड 7 के बाद 8, 13 व 14 का भी दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं।
दोपहर करीब 12 बजे निगम आयुक्त किला रोड बाजार में पहुंचे और अधिकारियों को लाल मस्जिद के सामने नाला जाम होने की समस्या का समाधान दो दिन में करने की जेई सूर्या धनखड़ को हिदायत दी। साथ ही, कहा कि बाजार में ज्यादातर छज्जे हटा दिए गए हैं।
विज्ञापन

रविवार से खंभों पर बिजली लाइन डाल दी जाए। नालों का निर्माण कर ठेकेदार मालेराम से कहा कि जल्द काम पूरा करें। कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। भगत सिंह पार्किंग का भी निरीक्षण किया।
वार्ड 8 में सीवर जाम, गंदा पानी हो रहा सप्लाई : आयुक्त वार्ड नंबर आठ में पहुंचे, जहां राहड़ रोड की गली में जलभराव, न्यू राजेंद्र नगर में सीवर की लाइन न जुड़ने, सैनीपुरा की गलियों में सीवर ओवरफ्लो, पार्क का सुंदरीकरण व सुखपुरा चौक पर बने सामुदायिक केेंद्र की मरम्मत न होने की समस्याएं पार्षद अंजू सैनी रखीं। आयुक्त ने डिस्पोजल से नाले से न्यू राजेंद्र नगर की सीवर लाइन को जोड़ने की हिदायत दी।
शीला बाईपास पर बनाया जाए बस क्यू शेल्टर : वार्ड 13 में लोगों ने सीवर ओवरफ्लो, पीने के पानी, जलभराव, शीला बाईपास पर अतिक्रमण की समस्याएं रखीं। साथ ही, शीला बाईपास चौक पर ही बस क्यू शेल्टर बनाने की मांग रखी। तिलक नगर व भरत काॅलोनी की तरफ से छोटूराम स्टेडियम में जाने के लिए रास्ते का प्रावधान करने के लिए कहा। आयुक्त ने कहा कि तत्काल शीला बाईपास से रेहड़ी वालों को हटाया जाएगा।

किला रोड बाजार में निगम आयुक्त के आने से पहले सफाई कर रहे कर्मचारी को रोकते दुकानदार। संवाद

किला रोड बाजार में निगम आयुक्त के आने से पहले सफाई कर रहे कर्मचारी को रोकते दुकानदार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें