फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे का पीछा कर रहे मुर्गे को हड़काया तो सास बहू को डंडों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। लाखनमाजरा में सास व बहू ने मुर्गे को हड़काया तो दूसरे पक्ष ने सास व बहू को डंडों से पीटा। दोनों जान बचाकर थाने में पहुंचे और शिकायत दी। पुलिस ने एक ही परिवार के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक महिला गीता ने दी शिकायत में बताया कि सुबह सात बजे उसके बेटे के पीछे मुर्गा लग गया। उसने मुर्गे को हड़काकर पीछे हटाया। तभी दंपती ने परिवार के दो सदस्यों के साथ मिलकर उसे व उसकी सास ओमपति को डंडों से पीटा। साथ ही गाली गलौज की। किसी तरह वह और उसकी सास निकलकर थाने में पहुंचे और पूरे मामले से अवगत कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें