फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन मंजूर करने के नाम पर साढ़े 71 हजार रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। निजी कंपनी से लोन लेने के लिए आवेदन करने वाली युवती से किसी ने धोखाधड़ी करके साढ़े 71 हजार रुपये हड़प लिए। इस संबंध में सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक युवती रेनू ने दी शिकायत में बताया कि वह निजी फार्म हाउस में रहती है। साथ ही प्राइवेट नौकरी करती है। उसने निजी कंपनी से लोन लेने के लिए 20 अगस्त को ऑनलाइन आवेदन किया था। 25 अगस्त को एक युवक की कॉल आई और लोन के संबंध में बात करने लगा। साथ ही उसका लोन स्वीकृत होने की जानकारी दी और पत्र भेजा। इसके बाद प्रॉसेस फीस के नाम पर पैसे मांगने लगा। उसने पहले 1550 रुपये प्रॉसेस फीस, दो बार 7 हजार 999 रुपये एनओसी, 14 हजार 800 टीडीएस फीस व डाउन पेमेंट के नाम पर 19 हजार 600 रुपये दो बार मांगे। इस तरह उससे 71 हजार 548 रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें