फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एक महिला को भाई की गिरफ्तारी का डर दिखा तो दूसरी से टास्क के नाम पर ठगे 2.2 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हिसार बाईपास स्थित सैनिक कॉलोनी निवासी एक महिला से उनके भाई की एयरपोर्ट पर गिरफ्तारी का भय दिखाकर 1.9 लाख रुपये ठग लिए। महिला से उसे और सामान छोड़ने के नाम पर यह राशि ठगी गई है। वहीं, किलोई खास निवासी एक महिला से टास्क पूरा कराने के नाम पर 93 हजार ठग लिए। दोनों पीड़िताओं की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़िता सोनिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 सितंबर को एक व्हाट्सएप कॉल आया। कहा, उनके भाई को आपत्तिजनक सामान के साथ एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया है। उसे छुड़ाना है तो तुरंत 13 हजार रुपये डालो। इसी तरह 12 हजार रुपये और फिर सात हजार, ऐसा करके 1.9 लाख रुपये ठग लिए। रुपये देने के बाद उसने भाई को कॉल किया तो पता चला कि वह तो घर पर है। इसके बाद महिला को ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित ने सिटी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
वहीं, किलोई निवासी महिला से साइबर अपराधियों ने टास्क के नाम पर 93 हजार रुपये ठग लिए। पीड़िता के व्हाट्सअप पर एक मैसेज आया। उसमें घर बैठे पैसे कमाने का लालच दिया। पीड़िता ने कुछ जानकारी मांगी और शुरूआत में 120 रुपये का निवेश कराया। फिर कई बार में कुल 93 हजार रुपये जमा करवा लिए। पीड़िता की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें