रोहतक। नई साल पर तिलियार पर्यटन केंद्र पर घूमने आए दो युवकों को 8-9 युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर आईएमटी थाने में केस दर्ज किया गया है। बलियाणा निवासी पीड़ित सन्नी ने पुलिस को बताया कि वह 1 जनवरी को दोस्त हिमांशु और सावन के साथ शाम 5 बजे तिलियार घूमने गए थे। वहां पर 8-9 युवक बैठकर शराब पी रहे थे। आरोप है कि जब रास्ता मांगा तो उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध किया तो उनके साथ मारपीट करते हुए उसके सिर पर शराब की बोतल मारकर घायल कर दिया। दोस्तों ने उसे पीजीआईएमएस में भर्ती कराया है।