फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माल को गिनवा कर रखवाने को कहा तो रंजिशन आढ़ती ने की थी पिकअप चालक को हत्या, 17 दिन बाद सीसीटीवी फुटेज से खुलासा

विज्ञापन
When asked to get the goods counted, the confession was done by the pickup driver, 17 days later, the CCTV footage revealed
विज्ञापन
रोहतक। नई सब्जीमंडी में हुई पिकअप चालक की मौत के मामले में 17 दिन बाद नया मोड़ आया है। सीसीटीवी फुटेज मिलने पर मृतक की बहन की शिकायत पर शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने एक आढ़ती, मृतक की पत्नी, बेटे समेत 10 पर हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पिकअप चालक ने उसके सामान को गिनवाकर गाड़ी में रखवाने की बात एक आढ़ती से कही थी। लेकिन इस बात से आढ़ती उससे रंजिश रखने लगा और 28 मई की रात पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत नन्हो देवी ने बताया कि वह धर्मपुरा, बहादुरगढ़ की रहने वाली है। उसने बताया कि उसका मायका खरखौदा में है। वह दस भाई-बहन है। 29 मई की सुबह उसके पास उसके भतीजे सुनील का फोन आया और मुकेश की मौत होने की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद वह मायके खरखौदा पहुंची। भाई के शव के अंतिम संस्कार के बाद वह परिवार सहित मायके में ही रही। भाई के तेहरवीं की रस्म के बाद एक परिचित गौतम से जानकारी मिली की मुकेश की हत्या हुई थी। गौतम ने बताया कि उदय व मुकेश के बीच कई दिन पहले सब्जी की गठड़ी के कम-ज्यादा होने की बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिस बात के बाद मुकेश ने उदय को कहा था कि वह अपनी गठड़ी गिनवा कर रखवाया करें। 28 मई की रात करीब साढ़े 11 बजे मुकेश अपनी पिकअप गाड़ी लेकर दुकान नंबर 50 नई सब्जी मंडी रोहतक आया। जहां मुकेश के साथ उदय, धर्मपाल, नौकर हरिराम, छोटू, दुकान नंबर 51 का नौकर, भिवानी निवासी दो युवकों ने मारपीट की, जिससे मुकेश की मौत हो गई।
वारदात का पता लगने पर देखी सीसीटीवी फुटेज
मृतक बहन ने हत्या की बात जानने के बाद सुबूत जुटाने शुरू किए। इस दौरान वह उक्त आढ़ती की दुकान पर पहुंची। जहां आढ़ती ने पहले तो सीसीटीवी दिखाने से आनाकानी की। लेकिन जब अधिक दबाब बनाया तो वह सीसीटीवी रिकॉर्डिग दिखाने लगा और बीच में ही भाग गया। पूरी सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद मृतक की बहन ने 10 लोगों के खिलाफ पुलिस को मुकेश की हत्या करने की शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। नन्हो ने उदय, धर्मपाल, राजेश, मृतक की पत्नी बेबी, बेटा रिंकू निवासी खरखौदा, गौतम, बिट्टू निवासी गांव हसनगढ़ रोहतक, आढ़ती नरेंद्र कुमार, हरिराम, छोटूराम पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मां के साथ रह रहा था मुकेश, इसीलिए पत्नी और बेटे ने नहीं दी थी शिकायत
नन्हों ने बताया कि सीसीटीवी देखने के बाद जब उसने इस बारे में पुलिस को शिकायत देने के लिए भाभी बेबी उर्फ इंदूबाला और भतीजे रिंकू को कहा तो दोनों ने साफ तौर पर मना कर दिया। नन्हों ने बताया कि पिछले करीब तीन साल से मुकेश पत्नी और बेटे से अलग अपनी मां के साथ रहता था और दोनों से कोई बातचीत नहीं करता था। इतना ही नहीं मुकेश के शव को नई सब्जी मंडी रोहतक से भाभी गौतम और उदय के साथ गाड़ी में अपने घर ले गई, लेकिन इसकी भनक किसी को नहीं लगने दी।
महिला नन्हों के बयान व सीसीटीवी के आधार पर मृतक मुकेश की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी, बेटे, आढ़ती सहित 10 नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच में नई सब्जीमंडी चौकी इंचार्ज व शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी टीम सहित जुटे हैं। जल्द ही मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- गोरखपाल राणा, डीएसपी मुख्यालय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें