फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 12वीं की मार्कशीट मांगी तो स्कूल संचालक के भाई ने तान दी रिवाॅल्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोखरा खेड़ी गांव के फौजी ने स्कूल संचालक से अपनी 12वीं कक्षा की मार्कशीट मांगी तो झगड़ा हो गया। आरोप है कि स्कूल संचालक ने अपने भाई को बुलाकर कहासुनी की और रिवाॅल्वर से गोली मारने के लिए कहा।
विज्ञापन

भाई ने पिस्तौल तान दी। पीड़ित ने झगड़े का वीडियो बनाकर पुलिस को सौंपा है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, मोखरा खेड़ी निवासी आशीष ने शिकायत में बताया कि वह फौज में कार्यरत है, 15 दिन की छुट्टी आया है।
2015 में गांव के स्कूल से 12वीं की परीक्षा पास की थी। बाद में वह फौज में भर्ती हो गया। उसने स्कूल संचालक से 12वीं की मार्कशीट मांगी, लेकिन वह टालता रहा। जब वह अपने चाचा कर्मबीर के घर जा रहा था तो रास्ते में आरोपी अपने भाई के साथ आया और उसका रास्ता रोक लिया। अपने भाई से कहा कि इसे गोली मार दे। उसके भाई ने रिवाॅल्वर उस पर तान दी। ग्रामीणों ने छुड़वाया। उनके चाचा के लड़के सागर ने अपने फोन से वीडियो भी बनाया है। आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें