फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीते जी मार दी बेटी: लड़की ने प्रेम विवाह किया तो परिवार ने बनवा दिया उसका मृत्यु प्रमाणपत्र...अब दंपती परेशान

Mon, 14 Apr 2025 04:04 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, महम (रोहतक)

सार

प्रेम विवाह करने वाले दंपती ने कहा कि वे बड़े अधिकारियों से लेकर हर जगह गुहार लगा चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने इसे साजिश बताया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेम विवाह करने वाले पति-पत्नी शादी पंजीकृत कराने पहुंचे तो वे दंग रह गए। लड़की के पिता के परिवार पहचान पत्र में उसे मृत दिखाया गया है। महम निवासी अजय व उसकी पत्नी निशा ने बताया कि उन्होंने अपनी मर्जी से 20 सितंबर 2024 को शादी की थी। अब विवाह प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं। इसलिए तहसील कार्यालय आए। यहां पता चला कि शादी पंजीकरण के लिए लड़की के पिता के परिवार पहचान पत्र में उसका नाम होना आवश्यक है।

विज्ञापन

शादी के बाद यह नाम पति की फैमिली आईडी में जुड़ जाता है। जब शादी पंजीकृत कराने के लिए आवेदन करने गए तो पाया कि लड़की को उसके पिता की फैमिली आईडी में मृत दिखाया गया है। अजय ने बताया कि उसने आरटीआई से सूचना मांगी तो पता लगा कि उसकी पत्नी का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया गया है। फैमिली आईडी में भी उसे मृत दिखाया गया है। सात माह से विवाह पंजीकरण के लिए सीएससी सेंटर व तहसील के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रेम विवाह करने वाले दंपती ने कहा कि वे बड़े अधिकारियों से लेकर हर जगह गुहार लगा चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ है। साजिश के तहत मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने व बिना जांच पड़ताल मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत देने पहुंचे। पुलिस ने भी भिवानी क्षेत्र की घटना बताते हुए शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें