बेरी। अनाज मंडी में आढ़ती के यहां गेहूं के बोरो में आग लग गई। आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।
आढ़ती महेंद्र आर्य का कहना है कि उनकी दुकान के साथ हजारों बैग भरे थे। रविवार दोपहर को अचानक गेंहू के बैग में आग लग गई।आग किन कारणों से लगी है अभी नही पता चल पाया है। आढ़ती महेंद्र आर्य का कहना है कि मेरे गेंहू की करीब 15 दिन पहले खरीद हो गई, लेकिन अभी तक उठान धीमी गति से होने के कारण गेंहू के हजारों बैग भरे हुए रखे है। आढ़ती ने बताया कि समय रहते दमकल विभाग की गाड़ी नही पहुंचती तो काफी नुकसान हो जाता। अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान तेजबीर बाघपुर का कहना है कि मंडी में गेंहू का उठान धीमी गति से हो रहा है। उन्होंने बताया कि बेरी में अगर दमकल विभाग की गाड़ी नही होती तो आढ़ती को बहुत ज्यादा नुकसान हो जाता है।