फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गेहूं की खरीद रही बंद, उठान ने पकड़ी रफ्तार

Thu, 25 Apr 2024 07:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
सांपला मंडी में रखीं गेहूं की बोरियां। संवाद
विज्ञापन
सांपला। गेहूं के उठान को लेकर प्रशासन गंभीर हो गया है। बुधवार को अनाज मंडी में गेहूं की खरीद बंद रही। प्रशासन का दावा है कि दो दिन में गेहूं उठान का कार्य 60 प्रतिशत तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद उठान को और गति दी जाएगी। इससे किसानों को मंडियों में गेहूं उतारने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। वहीं मौसम के लगातार करवट लेने से हर किसी की चिंता बनी हुई है। किसान गेहूं कटाई का कार्य जल्दी कर मंडियों में बेचने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम को कुछ क्षेत्र में हल्की बारिश में हजारों क्विंटल गेहूं भीग गया। बुधवार को वेयरहाउस एजेंसी की ओर खरीद बंद की गई। मंडी में उठान धीमा के कारण जाम की स्थिति बनी हुई थी। इस वजह से कुछ आढतियों ने मंडी से बाहर गेहूं डालना शुरू कर दिया। इसके अलावा बार-बार हो रही बारिश में फसल भीग रही है। मार्केट कमेटी सचिव दीपक कुमार ने बताया कि खरीदी हुई फसल का जल्द उठान कराया जाएगा। वाहनों और मजदूरों की संख्या बढ़ा दी गई है। बुधवार को करीब एक लाख 70 हजार क्विंटल गेहूं का उठान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें