Wheat blast reached the hotel by wind, the hotel owner told the farmers, then the farmers injured the hotel owner and the customers by beating them
कलानौर। रोहतक-भिवानी बाईपास के पास बने विधाता होटल मे गेहूं निकाल रहे किसानों और होटल मालिक के बीच हुए विवाद में जमकर लाठियां व ईंटें, जैली, कस्सी चली। जिसमें तीन व्यक्तियों को गंभीर चोटें आई। शाम करीब 4 बजे होटल पर कुछ ग्राहक खाना खा रहे थे, उसी समय किसान होटल के पीछे गेहूं निकाल रहे थे। जिससे गेहूं निकालने वाली मशीन से निकलने वाला फुसा हवा के रुख से होटल की तरफ आ रहा था। होटल मालिक ने जब इस बारे में विरोध किया तो उन्होंने होटल पर खाना खा रहे ग्राहकों व होटल मालिक पर धावा बोल दिया। इस दौरान जमकर लाठियां, जैली, कस्सी, ईंटें चली व झगड़े में तीन गाड़ियों के शीशे व एलईडी टीवी टूट गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीजीआई में उपचाराधीन घायलों के बयान पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
होटल संचालकों ने बताया कि किसानों के साथ जिंदरान गांव के ग्रामीण भी शामिल थे। इन सब ने मिल कर वारदात को अंजाम दिया है। झगड़े में घायल उपकार ने बताया कि झगड़े में होटल मालिक अरविंद व करण सिंह को गंभीर चोटें आई हैं। इसी के साथ होटल पर काम कर रहे सुरेंद्र, खन्ना, सोनू को भी चोटें आई हैं। होटल पर बैठे पवन ढाका ,गौरीशंकर, यश जैन पर भी हथियारों से हमला किया गया। इसके बाद उन्हें कलानौर नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। तीन युवकों की हालत नाजुक होने की वजह से उन्हें रोहतक पीजीआई में रेफर कर दिया। वहीं उपकार ने बताया कि इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी, लेकिन पुलिस झगड़ा खत्म होने के 1 घंटे के बाद होटल पर पहुंची। तब तक किसान व ग्रामीण वहां से जा चुके थे।
तीन दिन पहले हुई थी होटल की ओपनिंग
कलानौर रोहतक भिवानी सड़क मार्ग बाईपास के समीप बने हुए होटल की 3 दिन पहले ही ओपनिंग की गई थी, जिसमें दो साझेदारों ने मिलकर इस होटल को बनाया है। सोमवार को होटल मालिक व होटल पर काम कर रहे मजदूरों पर जिंदरान गांव के ग्रामीणों ने जमकर लाठी व ईट पत्थरों से हमला किया। जिसका शिकार खाना खाने आए ग्राहक भी बन गए।करीबन 21 लाख 50 हजार की हुई लूट
होटल पर खाना खा रहे हैं गौरी शंकर की गाड़ी से करीबन 17 लाख 95 हजार की नकदी इस झगड़े के बीच में गाड़ी के शीशे तोड़कर निकाल लिए गए। झगड़े को देखकर उसने अपने आप को रसोई में बंद कर लिया जिसे कारण उन्होंने अपनी जान बचाई। वहीं होटल मालिक की खड़ी दूसरी गाड़ी में 3 लाख की नकदी शीशे तोड़कर निकाल ली गई। साथ ही होटल के गले से भी 55 हजार व 4 मोबाइल गायब मिले।
झगड़े की सूचना मिली थी। मामले में घायलों के बयान ले लिए गए हैं। मामले की जांच जारी है। जांच के दौरान दोषी पाए जाने वालों में कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-एएसआई रामपाल सिंह, जांच अधिकारी।