फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ये कैसा फ्री इलाज का दावा...पीजीआई में ऑपरेशन कराना है तो साथ लेकर आएं ऑपरेशन का सामान

विज्ञापन
24-पीजीआई के हड्डी रोग विभाग के वार्ड में ऑपरेशन के लिए बाहर से लिखे सामान की सूची दिखाता मरीज।
विज्ञापन
अभिषेक कीरत
विज्ञापन

रोहतक। एक तरफ सरकार प्रदेश के लोगों के लिए आयुष्मान कार्ड के तहत निशुल्क इलाज के बड़े-बड़े दावे कर रही है। वहीं, प्रदेश के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान पीजीआई में मरीजों के ऑपरेशन के लिए सामान बाहर की दुकानों से मंगाया जा रहा है।
मरीजों का कहना है कि चिकित्सक पहले ही आयुष्मान के तहत हो रहे ऑपरेशन में उपयोग होने वाला सामान बाहर से खरीदकर लाने को बोल देते हैं। स्वास्थ्य विभाग के नियमों के मुताबिक, आयुष्मान कार्ड के तहत होने वाले ऑपरेशन के लिए सामान भी अस्पताल की ओर से उपलब्ध कराना होता है।
विज्ञापन

मरीजों ने बताया कि ऑपरेशन से पहले ही हड्डी रोग विभाग के वार्ड में ही बाहर से आकर दुकानदार अपना फोन नंबर दे गया था। यहां आकर उसने ऑपरेशन के सामान के लिए सीधे दुकान पर आने की बात कही।
विज्ञापन

वार्ड में 24 घंटे सुरक्षाकर्मी रहते हैं फिर भी बाहर के दुकानदार अंदर जाकर मरीजों को ऑपरेशन का सामान बेचने के लिए संपर्क कर रहे हैं। ऐसा नहीं है कि इन लोगों को अंदर आते-जाते कोई देखता नहीं है। इन लोगों पर संस्थान के जिम्मेदार लोगों की नजरें यह सब देखती रहती हैं लेकिन रोक-टोक नहीं करते। संवाद

24-पीजीआई के हड्डी रोग विभाग के वार्ड में ऑपरेशन के लिए बाहर से लिखे सामान की सूची दिखाता मरीज।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें