फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ये कैसी व्यवस्था... माता के दर्शन करने आए भक्त गंदे पानी से निकलने को मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। महाभारत कालीन कस्बा बेरी में इन दिनों माता भीमेश्वरी देवी के दर्शनार्थ लाखों लोग उमड़ रहे हैं। मगर देवी मंदिर वाली गली मेंं सफाई नाम की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, प्रशासन द्वारा मेले को लेकर सभी व्यापक प्रबंध पूरे होने की बात दोहराई जा रही है, मगर देवी मंदिर अंदर जाने वाले रास्ते में नालियों का गंदा पानी खड़ा होने से सफाई व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है।
विज्ञापन

साल में दो बार बेरी में माता भीमेश्वरी देवी का मेला लगता है और मेले की तैयारियां जिला प्रशासन करता है। इसमें सफाई के अलावा बिजली, पानी व सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं शामिल हैं। दूरदराज से बेरी माता के दर्शन करने भक्तों का हुजूम नवरात्र शुरू होने से लेकर चतुदर्शी तक उमड़ता है, लेकिन भक्तों को गली में भरे गंदे पानी से होकर माता के दर्शन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। दूसरी ओर कहने को तो नगरपालिका द्वारा मंदिर परिसर की सफाई के लिए 40 पार्ट टाइम सफाई कर्मियों की नियुक्ति की गई हैं।

धड़ल्ले से हो रहा पॉलिथीन का प्रयोग

नवरात्र शुरू होने से पहले स्थानीय अधिकारियों ने दुकानदारों से पॉलिथीन का प्रयोग न करने की बैठक की थी, लेकिन उसके बावजूद भी मेले में पॉलीथिन का धड़ल्ले से प्रयोग किया जा रहा है। पालिका अधिकारियों की तरफ से पॉलिथीन का प्रयोग करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


वर्जन

माता भीमेश्वरी देवी मंदिर के अंदर वाले भवन के रास्ते में नालियां भर जाने ले गंदा पानी सड़क पर आने का मामला संज्ञान में आया था। तुंरत प्रभाव से नालियों को खुलवा दिया गया था। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। पॉलीथिन का प्रयोग करने वालों के खिलाफ अभियान जल्द चलाया जाएगा।
विज्ञापन

-ललित गोयल, सचिव नगर पालिका बेरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें