फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या हुआ एेसा जो नवविवाहिता ने ससुराल पहुंचने के 24 घंटों के भीतर मौत को गले लगाया

विज्ञापन
नवविवाहिता की फंदा लगाने से मौत के बाद जांच करते पुलिस। - फोटो : rohtak
विज्ञापन
रोहतक। महम के एक गांव में शादी के 24 घंटों के भीतर नवविवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शव को सोमवार अल सुबह फंदे से लटका देख परिजनों के पांव तले जमीन खिसक गई। आनन फानन में इसकी सूचना विवाहिता के परिजनों को दी गई। दोपहर बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एफएसएल टीम को बुला घटना के साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर शवगृह में रखवा दिया। मृतका के परिजनों के अयोध्या से रोहतक पहुंचने पर मंगलवार को पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाले युवक पवन की शादी 12 दिसंबर को अयोध्या (यूपी) निवासी मैना के साथ हुई थी। 13 दिसंबर को बारात अयोध्या से वापस महम लौटी। 14 दिसंबर की सुबह करीब 5 बजे पवन ने मैना को कमरे में ही फंदे से लटका हुआ देखा। उसको नीचे उतार का देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस का कहना है कि पवन पेशे से किसान है। उसका एक बड़ा भाई विवाहित है, वह भी किसान है। पिता प्लंबर है, जोकि भिवानी में काम करते हैं। मैना की आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं है। मंगलवार को उसके परिजनों के आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें