फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: वेस्ट दिल्ली ने धर्मेश अकादमी को दो विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। विश्वकर्मा क्रिकेट मैदान में खेले गए मैच में वेस्ट दिल्ली ने धर्मेश क्रिकेट अकादमी को दो विकेट से हरा दिया। मैच में आर्यन का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
विज्ञापन

बुधराम राजपूत स्मृति सोसाइटी की ओर से आयोजित चौथी मास्टर पूर्णमल स्मृति अंडर-19 क्रिकेट लीग 2026 के बुधवार को खेले गए मैच में वेस्ट दिल्ली की टीम ने टॉस जीत कर धर्मेश क्रिकेट अकादमी को पहले खेलने के लिए आमंत्रित किया।
धर्मेश क्रिकेट अकादमी की टीम 31.3 ओवर में 162 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। धर्मेश क्रिकेट क्लब की टीम से लोकेश ने 53 रन बनाए। केशव ने 25 रन बनाए। दिल्ली की ओर से गेंदबाजी करते हुए आर्यन ने तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

दिल्ली की टीम ने 33 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। दिल्ली की ओर से रोहन ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। शिवांश ने 25 रन की पारी खेली। धर्मेश क्रिकेट अकादमी टीम की ओर से रुद्र ने चार विकेट लिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें