01महम03 - कबड्डी खिलाड़ी सुमित का स्वागत करते ग्रामीण। संवाद01महम03 - कबड्डी खिलाड़ी सुमित का
महम। गांव भैणी सुरजन निवासी एवं चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी भिवानी टीम के सदस्य खिलाड़ी सुमित सिवाच का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। ग्रामीणों ने बताया कि सुमित सिवाच चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी भिवानी की सर्कल कबड्डी टीम का हिस्सा है। प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 20 मार्च तक चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी भिवानी में किया गया। सुमित के पिता बिजेंद्र, कृष्ण बडाली प्रवक्ता चौबीसी खाप, जगदीश, धर्मबीर ने परिजनों की तरफ से खिलाड़ी, उनके कोच संजय और कोच रमेश का स्वागत किया। इस दौरान कोच वीरेंद्र गोयत, सत्ते मलिक पहलवान, विकास कोच, सतीश घनघस, सूबेदार नरेंद्र, नीलेश, निखिल मलिक, राहुल सिवाच मौजूद रहे।