फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रोडवेज साझा मोर्चा की भूख हड़ताल कल से

विज्ञापन
01सीटीके34 सुरेश नहरा, सदस्य साझा मोर्चा, रोडवेज कर्मचारी यूनियन।
विज्ञापन
रोहतक। रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरियाणा साझा मोर्चा की ओर से तीन अप्रैल को भूख हड़ताल शुरू होगी। यह तीन अप्रैल से छह चरणों में संपन्न होगी। साझा मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य निशान सिंह व सुरेश नहरा ने बताया कि सरकार ने 23 जून 2023 व 16 जुलाई 2024 को कर्मचारियों की अनेक मांगों पर सहमति जताई थी और जिन्हें लागू करने का भरोसा दिया। मांगों के लागू करने के परिपत्र आज तक जारी नही किए गए। जिससे कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने बताया कि मांगों को लागू करवाने के साझा मोर्चा के बैनर तले सभी डिपो पर 6 चरणों में भूख हड़ताल रखी जाएगी। 3 अप्रैल, 8 अप्रैल, 16 अप्रैल, 24 अप्रैल व 5 मई को भूख हड़ताल होगी। प्रथम चरण में 3 अप्रैल 2025 को कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद, भिवानी, फरीदाबाद डिपो में 24 घंटे की भूख हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें