सोनीपत। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक की ओर से आयोजित अंतर महाविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में टीका राम कन्या महाविद्यालय की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक हासिल किया। विजेता टीम का महाविद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया गया। साथ ही कॉलेज की चार छात्राओं का चयन विश्वविद्यालय की फुटबॉल टीम के लिए भी हुआ है।
विज्ञापन
शारीरिक शिक्षा विभाग की प्राध्यापिका डॉ. सुमन मान ने बताया कि प्रतियोगिता 28 व 29 अक्तूबर को पंडित नेकीराम कॉलेज, रोहतक में आयोजित की गई थी। इसमें विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। कॉलेज की खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतर तालमेल और खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। प्राचार्य डॉ. ऊषा दहिया ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनकी उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेलों में छात्राओं की उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।