फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दुनिया में आपका स्वागत है...नव वर्ष पर छह परिवारों में गूंजी किलकारी

विज्ञापन
19...नागरिक अस्पताल में बांई ओर से मीरा देवी, तीमारदार संतोष व तीमारदार सपना नवजात ​शिशुओं के
विज्ञापन
रोहतक। नववर्ष का आगमन शहर के कई परिवारों के लिए दोहरी खुशियां लेकर आया है। कई परिवारों में नन्हे मेहमानों की किलकारियां गूंज उठी। नागरिक अस्पताल में 1 जनवरी को शाम 4 बजे तक छह प्रसूताओं ने स्वस्थ शिशुओं को जन्म दिया। घर परिवार में नए सदस्य के आगमन से परिवार खुशी से सराबोर नजर आए। संवाद न्यूज एजेंसी ने उनसे बातचीत की तो इन परिवारों ने अपनी खुशी जाहिर की।
विज्ञापन

-
नए साल पर बेटी का जन्म
मीरा देवी ने बताया कि रोहतक की शास्त्री कॉलोनी निवासी उनकी बहू माया ने नववर्ष के पहले दिन सुबह 11 बजे बच्ची को जन्म दिया है। शादी के एक साल बाद संतान प्राप्ति हुई। इससे परिवार की खुशी दोगुनी हो गई। माया के पति लेबर का काम करते हैं और नए साल पर बेटी के जन्म को लेकर परिवार गदगद है।

शादी के पांच साल बाद दूसरा बेटा पैदा हुआ
छछरौली निवासी तीमारदार सपना ने बताया कि उनकी भाभी पिंकी ने नव वर्ष पर दूसरी संतान को जन्म दिया है। उन्हें पुत्र की प्राप्ति हुई है। इससे पहले उनके परिवार में दो साल का बच्चा है। शादी के पांच साल बाद परिवार में बेटे के आगमन से परिवार बेहद खुश है। नववर्ष की शुरुआत भी खास बन गई है।
विज्ञापन


शादी के डेढ़ साल बाद बच्ची का आगमन
इसी तरह गरनावटी निवासी तीमारदार संतोष ने बताया कि प्रियंका ने अपनी पहली संतान को जन्म दिया। उनकी शादी को करीब डेढ़ साल हो चुके हैं। प्रियंका गृहिणी हैं जबकि उनके पति खेतीबाड़ी करते हैं। एक जनवरी को दोपहर 2:57 बजे उन्होंने बच्ची को जन्म दिया। पहली संतान के रूप में बेटी के आगमन से परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

19...नागरिक अस्पताल में बांई ओर से मीरा देवी, तीमारदार संतोष व तीमारदार सपना नवजात शिशुओं के

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें