4-विजेता टीम के खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज प्राचार्य डॉ. जयपाल श
रोहतक । ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी प्रतियोगिता में गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। मंगलवार को खिलाड़ियों के कॉलेज पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा ने बताया कि महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की कबड्डी टीम ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
यह प्रतियोगिता दो से चार अप्रैल तक गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय हिसार में आयोजित की गई। इस उपलब्धि में गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज के 10 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का विशेष योगदान रहा। प्राचार्य ने इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों एवं टीम प्रबंधन को बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. सुखदेव शर्मा, डॉ. मंजू शर्मा, डॉ. सुरेंद्र शर्मा, डॉ. मनीषा कौशिक,डॉ. मंजू नांदल और रोहित कौशिक आदि उपस्थित रहे।