फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मौसम रहेगा परिवर्तनशील, आज बूंदाबांदी संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। बीती रात गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी होने से बुधवार को मौसम में परिवर्तन रहा। सुबह ठंडी हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। दिन चढ़ने के साथ गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किया। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पेड़ की छांव में राहत ढूंढते नजर आए। मौसम विभाग ने वीरवार रात तेज हवा व गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 38.7 और न्यूनतम 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री और न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं हवा 09 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली। एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 72 मध्यम रहा।

मौसम आमतौर पर 2 जुलाई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। अगले चार पांच दिनों में दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तर भारत की और तेजी से बढ़ने से बारिश की संभावना बन रही है। प्री मानसूनी हवा के कारण 27 जून से 29 जून के दौरान बीच-बीच में बादलों का आना जाना लगा रहेगा। इस बीच गरज चमक के साथ-साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। 30 जून से 2 जुलाई के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने से तापमान में गिरावट रहने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विभाग, हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें