फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड ने तोड़ा 22 साल का रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। लगातार चल रही शीत लहरों से हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने 22 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस बार लगातार 9 दिनों से कोल्ड-डे है। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार 1997 के बाद 2019 में सबसे लंबा कोल्ड-डे सीजन है। यहीं हालात रहते हैं तो इतिहास का सबसे लंबा कोल्ड पीरियड होगा। जिस तरह से पहाड़ों से मैदानों की और सर्द हवाएं चल रही हैं, संभावनाएं है कि अगले सप्ताह भी सारे दिन कोल्ड-डे होंगे।
विज्ञापन

मौसम एक्सपर्ट नवदीप दहिया ने बताया कि इतिहास में जिले में इतना लंबे अंतराल तक कभी कोल्ड-डे नहीं रहा है। दिल्ली आईएमडी ने प्रेस नोट जारी कर बताया है 2019 से पहले 1997 मेें कोल्ड-डे इतनी लंबी सीजन चला था। रोहतक और दिल्ली का लगभग एक जैसा तापमान रहता है, तो कहा जा सकता है कि रोहतक में भी 22 साल बाद इतनी कड़ाके की ठंड पड़ी है और लगातार नौ दिन से कोल्ड-डे पीरियड जारी है। इस सीजन का पहला कोल्ड-डे 13 दिसंबर को था। इस ठंड का कारण उत्तर-पश्चिमी शीत हवाएं, हवा की गति के कारण धुंध ऊपरी सतह पर है, जिस कारण सूर्य की किरणों का जमीन तक न पहुंचना व दिसंबर और नवंबर में हुई बारिश एवं ओलावृष्टि को माना जा रहा है।
कब होता है कोल्ड-डे
वैसे तो सर्द मौसम में हर दिन ठंडा होता है, लेकिन एक कोल्ड-डे की एक निश्चित परिभाषा है। मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान जब 10 डिग्री से नीचे चला जाता है और अधिकतम तापमान 15 डिग्री से कम होता है तो कोल्ड-डे होता है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कम अंतर होने पर भी कोल्ड-डे कहा जा सकता है। वहीं अधिकतम तापमान में सामान्य से 6.5 डिग्री और अधिक की गिरावट आती है तो सीवियर कोल्ड-डे कहा जाता है।
विज्ञापन

आगे क्या : मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि बुधवार को न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान में कुछ खास बदलाव नहीं होगा। वहीं, मंगलवार को 13 डिग्री अधिकतम और 6.8 न्यूनतम तापमान रहा। जो सोमवार से तो अधिक है। दिन में धूप खिली और हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें