फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे घंटे में करीब 20 एमएम बरसे बदरा

Thu, 14 Jul 2016 02:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
सुबह बारिश दोपहर में उमस, तापमान 33 डिग्री रहा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जुलाई माह की तीसरी बारिश ने बुधवार को गर्मी से काफी राहत दिलाई। हालांकि, सुबह करीब आधे घंटे की बारिश के बाद धूप निकलने से दोपहर में उमस हो गई, जिससे लोगों के पसीने छूट गये। लेकिन बादलों और सूरज के बीच आंखमिचौली की वजह से तापमान 27 डिग्री पहुंच गया। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दो-तीन दिन तक इसी तरह मौसम बना रहेगा।
विज्ञापन


सुबह करीब 11 बजे के बाद तकरीबन 20 एमएम हुई बारिश से किसानों को काफी राहत मिली है। बारिश से धान की रोपाई कर रहे किसानों के चेहरे पर खुशी छा गई। किसानों ने दिन में धान की रोपाई की। वहीं दो दिनों से हो रही बारिश से गर्मी सूखे जोहड़ों में काफी पानी भर गया है। कृषि वैज्ञानिक बारिश को खेती के लिए लाभदायक मान रहे हैं। उनका कहना है कि इससे धान की रोपाई में किसानों को आसानी होगी।

शहर में जलभराव से परेशानी

सुबह तकरीबन आधा घंटे की बारिश में ही शहर के कई इलाके जलमग्न हो गये। कई जगहों पर घंटों पानी खड़ा रहा। ओमेक्स सिटी, प्रेम नगर, गोहाना अड्डा, फ्रेंड्स कालोनी, माता दरवाजा, छोटूराम, सिविल रोड, दुर्गा भवन, गौकरण आदि एरिया में बरसाती पानी काफी देर तक खड़ा रहा। सड़कों पर पानी होने की वजह से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हुई। वहीं, ओमेक्स सिटी के निवासियों ने आरोप लगाया कि हल्की बारिश में भी उनकी सिटी में पानी शाम तक खड़ा रहा।
विज्ञापन


बोले अधिकारी

शहर में यदि बारिश होती है तो पानी निकलने में कुछ समय लगता है। विभाग के सभी पंप सही हैं, जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त पंपों की व्यवस्था है। सीवर में गोबर और पालीथिन चले जाने से कई बार पंप में फंस जाते हैं, इसके चलते समस्या हो जाती है। जनता से बार-बार आग्रह करने के बाद भी सीवर में गोबर और पालीथिन का डाला जा रहा है।
विज्ञापन

- एसके भाटिया, अधीक्षक अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें