फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मौसम में तपिश बरकरार, 8 तक परिवर्तनशील रहेगा मौसम

Tue, 04 Jun 2024 04:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नौतपा समाप्त होने के बाद भी तपिश कम नहीं हुई है। सूर्यदेव आग बरगा रहे हैं। लोग गर्मी से हलकान हो गए हैं। अति आवश्यक काम होने पर ही घरों से निकल रहे हैं। बीते 10 दिनों में प्रचंड रिकॉर्ड गर्मी पड़ी है, लेकिन अभी भी लोगों को राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। सभी को बारिश का इंतजार है। सोमवार को अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री व न्यूनतम 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान में 4.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान में सामान्य से 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हवा 6.1 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली। एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 95 मध्यम रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 8 जून तक मौसम के परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर पश्चिमी हवा चलने और बादलवाही रहने और धूल भरी हवा चलने की संभावना है। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 5 जून रात्रि से 7 जून तक गरज चमक व आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इससे तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है, लेकिन इसके बाद भी तपिश बरकरार रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें