रोहतक। मौसम आमतौर 11 मई तक परिवर्तनशील रहेगा। उत्तर पूर्वी हवा के साथ कुछ जगह बूंदाबांदी हो सकती है। मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। जिले का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। 10 मई की रात्रि के बाद और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 11 मई से एक बार फिर से मौसम में बदलाव और बारिश की संभावना बन रही है।
एचएयू के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में कम सक्रियता वाले पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम गति से हवा चलने व उत्तरी व दक्षिणी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।