26सीटीके43 : रोहतक के वैश्य कॉलेज रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर शिवलिंग प
- फोटो : संवाद
रोहतक। भाजपा के मेयर प्रत्याशी रामअवतार वाल्मीकि का कहना है कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनने पर शहर का संपूर्ण विकास कराया जाएगा। पार्किंग की समस्या का प्राथमिकता से समाधान कराया जाएगा। वह बुधवार को जनसंपर्क अभियान के तहत शहर के अलग-अलग वार्डों में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।
वाल्मीकि ने महाशिवरात्रि पर वैश्य संस्था के नजदीक प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक करके जनसंपर्क की शुरुआत की। वार्ड-2 की नेहरू काॅलोनी में हुई जनसभा को संबोधित करने क बाद वाल्मीकि मस्तनाथ यूनिवर्सिटी पहुंचे और युवा साथियों से मुलाकात की। इसके बाद पहरावर गांव में पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद खेड़ी साध और उसके नजदीक शहीद मेजर सज्जन गहलावत स्टेडियम में जनसभा को संबोधित किया। उनके साथ कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर और विभिन्न वार्ड के भाजपा प्रत्याशी उपस्थित रहे। रामअवतार ने कहा कि मेयर बनने के बाद हर समस्या का समाधान कराएंगे। सार्वजनिक स्थानों पर वाईफाई की सुविधा दी जाएगी। नई गोशालाएं बनाई जाएंगी। नगर निगम में पूर्व सैनिकों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष काउंटर बनवाए जाएंगे।