रोहतक। राजकीय महिला महाविद्यालय में शमशेर सिंह हुड्डा ने नए प्राचार्य के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। संवाद न्यूज एजेंसी से बातचीत में उन्होंने महाविद्यालय को प्रदेश का एक अग्रणी शैक्षणिक संस्थान बनाने के विचार साझा किए।
उनका लक्ष्य संस्थान की ऐसी उत्कृष्ट छवि बनाना है कि पूरे प्रदेश से छात्राएं यहां दाखिला लेने का प्रयास करें। महाविद्यालय को ऐसा बनाएंगे कि दूसरे महाविद्यालय से छात्राएं यहां स्थानांतरण करवाएंगी।
विज्ञापन
प्राचार्य हुड्डा ने छात्राओं को अधिकतम सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि जिले की लड़कियों के लिए यह महाविद्यालय हमेशा पहली प्राथमिकता रहा है।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के सफल क्रियान्वयन के लिए उन्होंने अध्यापकों की एक विशेष टीम गठित करने की बात कही, जो छात्राओं को उचित मार्गदर्शन प्रदान करेगी।
इसके अतिरिक्त, उन्होंने पुस्तकालय में भी छात्राओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कहा।