फोटो 64: बहादुरगढ़ की ऑटो मार्केट में भरा पानी । स्रोत दुकानदार
बहादुरगढ़। ऑटो मार्केट क्षेत्र में जलभराव और जगह-जगह बने गहरे गड्ढों से दुकानदारों और ट्रक चालकों की परेशानी बढ़ गई है। बारिश के बाद मार्केट की सड़कों पर पानी भरने से आवाजाही प्रभावित हो रही है। सड़क की खराब हालत के चलते कई ट्रक चालक अपने वाहन मार्केट के बजाय मेन रोड पर खड़े करने को मजबूर हैं, जिससे मुख्य मार्ग पर भी जाम और अव्यवस्था की स्थिति बन रही है।
दुकानदार रविंद्र गुप्ता , गजेंद्र सिंह, रोहतास का कहना है कि ऑटो मार्केट की दुर्दशा को लेकर लंबे समय से एचएसवीपी अधिकारियों के समक्ष समस्या उठाई जा रही है। करीब एक साल से उन्हें टेंडर होने और काम शुरू होने का आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। दुकानदारों ने मांग की है कि जब तक स्थायी काम शुरू नहीं होता, तब तक सड़क की तत्काल मरम्मत और जलनिकासी की व्यवस्था कराई जाए, ताकि कम से कम आगामी कुछ महीनों तक परेशानी से राहत मिल सके।