फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गोहाना रोड पर जलजाव बनी समस्या

विज्ञापन
11सीटीके16 गोहाना रोड पर बरसात से पहले जलजमाव। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। गोहाना अड्डे से सुखपुरा चौक की ओर शुक्रवार को दिनभर पानी भरा रहा। वहीं, देर शाम हुई बारिश के बाद स्थिति और खराब रही। कृपाल आश्रम के नजदीक शुक्रवार को बिना बारिश के लगभग आधा फीट तक पानी खड़ रहा। इस कारण राहगीरों और कई कॉलोनियों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गोहाना अड्डे से सुखपुरा चौक की ओर करीब दो साल से जल निकासी की समस्या दुरस्त न होने के कारण समस्या बनी हुई है। कृष्णा कॉलोनी, महावीर कॉलोनी व गुरुनानकपुरा इलाके में नालों से पानी की निकासी नहीं होती। कुछ स्थानीय लोगाें ने नाले को अवैध तरीके से रोक रखा है, जिस कारण पानी आगे तक नहीं जा पाता। स्थानीय निवासी विजय आर्य, इंद्र मोहन अरोड़ा, मयंक अरोड़ा, संजय चुघ, भानू, राजीव ग्रोवर व सतीश ग्रोवर ने इस मामले के लिए चिंता जाहिर की है।
साथ ही, प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की। स्थानीय लोगों ने बताया कि गोहाना अड्डा रोड इलाके से सुखपुरा चौक से होते हुए दूषित पानी पीर बोधि की ओर जाता है। यहां से बारिश के पानी का नाला बनाया गया है। लेकिन, स्थानीय लोगों ने अवैध तरीके से नाले को बंद कर रखा है। इससे निकासी नहीं हो पाती और मुख्य मार्ग पर पानी खड़ा हो जाता है। वार्ड-7 के पार्षद ने बताया कि यह समस्या काफी समय से बनी हुई है। जनस्वास्थ्य विभाग को कई बार इस समस्या के बारे में अवगत करवाया गया था, लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम अधिकारियों के साथ हुई बैठक में यह मामला रखा गया था। अधिकारियों ने इसके समाधान के लिए आश्वासन दिया है।
-कपिल नागपाल, वार्ड-7 पार्षद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें