फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: वार्ड आठ की बस्ती में नहीं भरेगा पानी

Thu, 25 Jun 2026 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला। वार्ड नंबर 8 और 9 का तालाब अब ओवरफ्लो नहीं होगा। नगर पालिका ने इस बार बारिश से पहले ही पानी निकासी की पूरी व्यवस्था शुरू कर दी है। तालाब से पानी निकालने के लिए पंप लगाए गए हैं ताकि आगामी बारिश के दौरान पानी गलियों तक न पहुंचे।
विज्ञापन

बरसात के दिनों में तालाब के ओवरफ्लो होने से आसपास की बस्तियों में जलभराव हो जाता था। इसके कारण कई परिवारों को अपने घर छोड़कर दूसरी जगह रहने के लिए मजबूर होना पड़ता था।
इस बार नगर पालिका ने मानसून से पहले ही तालाब से पानी निकासी के लिए पंप सेट लगाने की योजना पर अमल शुरू कर दिया है। नगर पालिका सचिव पंकज जून ने बताया कि बारिश के दिनों में बिजली कटौती की स्थिति से निपटने के लिए जनरेटर की भी व्यवस्था की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें