फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पानी की किल्लत वाली कॉलोनियों में टैंकर से होगी जलापूर्ति, 28.50 लाख बजट तैयार

विज्ञापन
4-मानसरोवर पार्क ​स्थित प्रथम जलघर से टैंकर भेजते संचालक। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। शहर की पानी की किल्लत वाली कॉलोनियों के लिए जन स्वास्थ्य विभाग ने राहत दी है। विभाग ने तीन प्रमुख जलघरों से जुड़ी प्रभावित कॉलोनियों में टैंकर से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 28.50 लाख का बजट बनाया है। इसमें प्रत्येक में 4000 लीटर पानी के वितरण के लिए टेंडर प्रकिया शुरू की है।
विज्ञापन

शहर की प्रभावित कॉलोनियों में गर्मियों के लिए प्रत्येक जलघर के अंतर्गत लगभग 9.5 लाख रुपये के बजट से पानी के टैंकरों की व्यवस्था की है ताकि तपती गर्मी में लोगों को हैंडपंप या दूर-दराज से पानी न ढोना पड़े। शहर के जिन इलाकों में पानी का दबाव कम है या लाइनें कमजोर हैं, वहां इस व्यवस्था के तहत जलापूर्ति की जाएगी।
शहर की 40 से अधिक कॉलोनियों में पानी का संकट स्थाई है। लोग हैंडपंप या निजी टैंकर मंगाने को मजबूर रहते हैं। इन्हीं परिस्थितियों पर नियंत्रण पाने और आगामी गर्मियों को देखते हुए विभाग ने बिना किसी परेशानी के पानी भेजने की तैयारी कर ली है। संबंधित क्षेत्रों में पीने के पानी के टैंकर तुरंत भेजे जाएंगे ताकि लोगों को गर्मी के मौसम में दिक्कत न उठानी पड़े। संवाद
विज्ञापन


इन कॉलोनियों में रहती है टैंकरों की अधिक मांग
शहर की जींद रोड कॉलोनियों, शोरा काठी, माता दरवाजा, आंबेडकर कॉलोनी, रैनकपुरा, सलारा मोहल्ला, लाढौत रोड, भिवानी चुंगी, पाड़ा मोहल्ला, खोखराकोट, विशाल नगर, बालकनाथ कॉलोनी, नेहरू कॉलोनी सहित अनेक कॉलोनियों में टैंकर की मांग रही है। इनमें रोजाना 15 से अधिक टैंकरों की सप्लाई की जाती है।

गर्मियों में बढ़ जाती है टैंकर की मांग
जन स्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता भूदेव मुदगिल ने बताया कि पानी की कमी वाली कॉलोनियों के लोग विभाग की वेबसाइट व कार्यालय पहुंचकर टैंकर अप्लाई कर सकते हैं। मानसरोवर पार्क स्थित प्रथम जलघर, झज्जर रोड स्थित द्वितीय जलघर व बोहर जेएलएन स्थित तृतीय जलघर के अंतर्गत लगाए गए टेंडर शहर की सभी प्रभावित कॉलोनियों में जलापूर्ति करेंगे। आवश्यक कॉलोनियों वाले टैंकर को प्राथमिकता देकर अप्रूव्ड किया जाता है। उन्होंने बताया कि सामान्य दिनों में पानी के टैंकरों की मांग करीब 40 टैंकर रहती है जबकि गर्मियों में यह बढ़कर 70 से अधिक हो जाती है।

वर्जन
शहर में निर्बाध जलापूर्ति के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। तीन जलघरों की कॉलोनियों में टैंकर सप्लाई के लिए टेंडर लगा दिया है। इससे प्रभावित कॉलोनियों में समस्या के दौरान टैंकर तुरंत भेजे जा सकेंगे। -संदीप कुमार, कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग।

कॉलोनी में टैंकरों की मांग अधिक रहती है। विभाग से मांग करने पर तुरंत भेजे जा रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही रैनकपुरा में नया बूस्टर भी चालू कर दिया जाएगा। -राजेश गुलिया, रैनकपुरा।
कभी कभार कॉलोनियों में टैंकर पहुंच जाते हैं। कभी-कभी एक दो दिन इंतजार के बाद टैंकर की सप्लाई होती है। विभाग से सुचारु टैकरों की आपूर्ति के लिए मांग कर रखी है। -कृष्ण, सलारा मोहल्ला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें