फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पश्चिमी क्षेत्र में डब्ल्यूटीपी से पानी सप्लाई शुरू, डेढ़ लाख को राहत

Sun, 20 Apr 2025 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
सोनीपत के कालूपुर के पास एफसीआई के गोदाम में जाकर पानी भरती महिलाएं। स्रोत : पाठक
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के पश्चिमी क्षेत्र में रहने वाले लोगों की पेयजल किल्लत की समस्या दूर जल्द दूर की जाएगी। इसके लिए ककरोई रोड पर निर्मित जल शोधन संयंत्र (डब्ल्यूटीपी) से पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। अंतिम घर तक पानी पहुंचाने के लिए एक सप्ताह के भीतर शेड्यूल जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से पानी आपूर्ति की समय सारिणी में संशोधन किया जा रहा है। निगम पार्षदों की सहमति बनने के बाद नई समय सारिणी लागू की जाएगी। आने वाले समय में लोगों को पानी के लिए नहीं भटकना पड़ेगा।
पश्चिमी क्षेत्र में रहने वाले डेढ़ लाख लोगों के लिए डब्ल्यूटीपी से पानी आना शुरू हो चुका है। काॅलोनियों में अंतिम घर तक पानी आपूर्ति नहीं हो रही है, जिससे लोगों को पेयजल के लिए तरसना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अब अंतिम घर तक जल्द पानी पहुंचाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम की ओर से नई समय सारिणी तैयार की जा रही है। पार्षदों की सहमति बनने के बाद पश्चिमी क्षेत्र में पेयजल संकट हमेशा के लिए दूर हो जाएगा। डब्ल्यूटीपी से कॉलोनियों में 15 मिलियन लीटर रोजाना (एमएलडी) पेयजल आपूर्ति हो रही है। उसमें से आठ एमएलडी अतिरिक्त पानी पूर्वी क्षेत्र में पहुंचाने की योजना है। वर्तमान में शहर में 55 एमएलडी पानी की जरूरत है, जबकि लोगों को 48 एमएलडी पानी मिल रहा है।
क्षेत्र में पानी आपूर्ति होगी बेहतर : कालूपुर बूस्टिंग स्टेशन की क्षमता बढ़ाने के लिए तीन लाख रुपये से टैंक बनाया गया है। यहां पर ककरोई रोड पर निर्मित पानी शोधन संयंत्र से पानी स्टोर किया जाएगा। कालूपुर बूस्टिंग स्टेशन से कालूपुर, भगत सिंह कॉलोनी, बाबा कॉलोनी, पुराने औद्योगिक क्षेत्र, गूगा मंदिर, कीर्ति नगर में पानी की सप्लाई की जाएगी।

सोनीपत के कालूपुर के पास एफसीआई के गोदाम में जाकर पानी भरती महिलाएं। स्रोत : पाठक

सोनीपत के कालूपुर के पास एफसीआई के गोदाम में जाकर पानी भरती महिलाएं। स्रोत : पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें