फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से पानी आपूर्ति व सीवर सफाई व्यवस्था करेंगे ठप

विज्ञापन
धरने पर बैठे जन स्वास्थ्य विभाग के जेई और एसडीओ को समर्थन देने पहुंचे सीवर मैन कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ व जूनियर इंजीनियरों की बेमियादी हड़ताल में वीरवार को डिस्पोजल व बूस्टर बंद करके तमाम कर्मी शामिल हो गए। इससे शाम को ही कई इलाकों में पानी आपूर्ति प्रभावित हुई। डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन के राज्य प्रधान राजेश रुहिल ने कहा हड़ताल में शामिल कर्मियों ने आंशिक रूप से डिस्पोजल व बूस्टर बंद किए हैं। शुक्रवार से पूरी तरह से पानी आपूर्ति व सीवर सफाई व्यवस्था ठप रहेगी।
विज्ञापन

बताते चलें कि 30 जून को तेज बारिश होने की वजह से शहर में जबरदस्त जलभराव हुआ था। गुरुनानकपुरा डिस्पोजल से जुड़ी कृष्णा कॉलोनी, महावीर कॉलोनी व गुरुनानकपुरा में तीन दिन तक घरों में पानी भरा रहा। इस मामले में जूनियर इंजीनियर को कार्यकारी अभियंता रोहित कुमार की रिपोर्ट पर निलंबित कर दिया गया। इससे एसडीओ और जूनियर इंजीनियरों में रोष फैल गया। जेई को बेगुनाह बताते हुए डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के बैनर तले अधीक्षण अभियंता राजीव गुप्ता के कार्यालय परिसर में धरना देकर हड़ताल शुरू कर दी।
वीरवार को हड़ताल के सातवें दिन सीवरमैन सफाई इकाई कर्मचारी संघ के प्रधान सुनील कुमार के नेतृत्व में तमाम सीवरमैन डिस्पोजल बंद करके हड़ताल में शामिल हो गए। पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन रजिस्टर नंबर-41 कैंप कार्यालय करनाल के राज्य उप प्रधान धर्मराज धनघस, जिला प्रधान तेज सिंह रंगा, उप प्रधान राजेंद्र बतरा के नेतृत्व में तमाम कर्मी पानी सप्लाई बाधित करने के लिए बूस्टर बंद करके हड़ताल में शामिल होने पहुंचे। बूस्टर और डिस्पोजल बंद होने का असर शाम को ही शहर में नजर आने लगा। कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था बाधित रही वहीं सीवर ओवरफ्लो होने की वजह से सड़कों पर गंदा पानी भरने लगा। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि डिस्पोजल बंद करने का असर शुक्रवार से सड़क पर दिखेगा। वहीं, पानी सप्लाई नहीं होने से लोगों को दिक्कत होगी।
विज्ञापन

पानी व सीवर सेवा बंद होने के लिए अधिकारी जिम्मेदार
डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के जिला प्रधान संदीप गुलिया ने बताया कि हड़ताल के सातवें दिन सीवरमैन सफाई इकाई कर्मचारी संघ ने सैकड़ों कर्मियों के साथ समर्थन दिया है। मैकेनिकल स्टाफ के कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल हुए हैं। राज्य प्रधान ने शुक्रवार से पानी व सीवर की सेवाएं रोकने की घोषणा की है। इसके बारे में उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया जा चुका है। पानी व सीवर की सेवाएं बंद रखने से आम जनता को होने वाली परेशानी के लिए कार्यकारी अभियंता, अधीक्षण अभियंता व मुख्यालय जिम्मेदार होगा। रोहतक के ठेकेदार, सीवरमैन इकाई के सदस्य, नारनौल महेंद्रगढ़, दादरी के इंजीनियर्स ने रोहतक की तरह सीवर व पानी की सेवाएं रोकने की धमकी दी है।
डिस्पोजल बंद करके हड़ताल में शामिल हुए
सीवरमैन सफाई इकाई कर्मचारी संघ के प्रधान सुनील कुमार ने बताया कि राहड़ रोड, मेन डिस्पोजल, कच्चा बेरी रोड, मॉडल टाउन, पीर बोहदी, झज्जर रोड, नेहरू कॉलोनी, कन्हेली रोड, हुड्डा कॉम्प्लेक्स डिस्पोजल को बंद कर दिया है। सीवर की सफाई व डिस्पोजल पर काम करने वाले कर्मियों ने हड़ताल को समर्थन कर दिया है। उन्होंने बताया कि डिस्पोजल बंद होने के असर वीरवार की देर शाम अथवा शुक्रवार से दिखेगा।
आज ट्रेलर दिखाकर पानी सप्लाई के बूस्टर बंद कर दिए
पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन रजिस्टर नंबर-41 कैंप कार्यालय करनाल के राज्य उप प्रधान धर्मराज धनघस ने बताया कि आज ट्रेलर दिखाया है। हम जनता को परेशान नहीं करना चाहते हैं। अधिकारी इसी तरह की नीति अपनाते रहे तो जनता को तो परेशान होना पड़ेगा। वीरवार को आउटर रोहतक के बूस्टर जैसे इंदिरा कॉलोनी, हिसार बाईपास, सुखपुरा चौक, सुनारिया आदि के बूस्टर बंद करके पानी सप्लाई ठप कर दी है।
तीसरे व पहले वाटर वर्क्स और गांवों के बूस्टरों को किया बंद
पब्लिक हेल्थ कच्चा कर्मचारी एसोसिएशन के प्रधान सुनील कुमार ने बताया कि थर्ड वाटर वर्क्स और प्रथम वाटर वर्क्स के बूस्टर जैसे सीआर, सिटी पार्क, हैफेड, टीबी अस्पताल, रामजोहड़ी, जींद चौक, गोकर्ण आदि बूस्टर बंद कर दिए हैं। गांव पहरावर, सुनारिया, कन्हेली, गढ़ी, खेड़ीसाध, बलियाना व बोहर के बूस्टरों को भी बंद कर दिया है। वहीं, शाम को सुनील ने फोन पर बताया कि शाम को पानी सप्लाई की गई है ताकि लोगों को दिक्कत नहीं हो।
पीजीआई रहेगा अछूता, जारी रहेगी पानी व सीवर व्यवस्था
पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन रजिस्टर नंबर-41 के जिला प्रधान तेज सिंह रंगा ने बताया फिलहाल पीजीआई की पानी व सीवर सप्लाई व्यवस्था बहाल रहेगी। लोकल बूस्टर, आईटीआई बूस्टर, पाड़ा मोहल्ला बूस्टर, आईडी कॉलोनी बूस्टर आदि की पानी सप्लाई प्रभावित की गई है।
भाजपा के पूर्व पार्षद ने विजलेंस जांच कराने की मांग की
भाजपा के पूर्व निगम पार्षद अशोक खुराना ने मुख्यमंत्री से जनस्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली की विजिलेंस जांच कराने की मांग की। उन्होंने बताया पानी व सीवर की व्यवस्था रामभरोसे है। 30 जून को हुए जलभराव के लिए पूरा विभाग दोषी है। अधिकारी जिम्मेदारी लेने की बजाय एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। सरकार ने 2021-22 में सात करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया। चार साल से सीवर लाइनों की सफाई नहीं कराई गई। शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में सीवर की गंभीर समस्या है।
वर्जन-
पानी आपूर्ति और सीवर व्यवस्था बेहद जरूरी जनसुविधा का हिस्सा है, जिसे बंद करना गलत है। अपनी बात को लेकर धरना-प्रदर्शन करने का अधिकार है, वह करें। लड़ाई विभाग से हैं और उसमें जनता को परेशान करना गलत है क्योंकि जनता का कोई दोष नहीं है। हम पूरा प्रयास करेंगे कि जनता को पानी आपूर्ति हो और सीवर व्यवस्था सुचारु रहे।
विज्ञापन

- राजीव गुप्ता, अधीक्षण अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें