फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जलघर सूखे...10 दिन में 800 रुपये तक बढ़ाए टैंकरों के दाम

Fri, 02 May 2025 02:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
01सीटीके25 माता दरवाजा स्थित सार्वजनिक नल से पानी भरने के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। जलघर सूखे हैं, नहर में पानी की क्षमता कम हो रही है। पानी की भारी किल्लत के बीच लोगों को निजी टैंकर मंगाने पड़ रहे हैं। लेकिन, निजी टैंकर सप्लायरों ने 800 रुपये तक पानी के टैंकर के दाम बढ़ा दिए हैं। 10 दिन पहले जो टैंकर 700 से 800 रुपये में मिल रहा था, अब 1500 रुपये तक में मिल रहा है।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग को जेएलएन नहर से पूरी क्षमता में पानी नहीं मिल रहा है। विभाग ने नहर से पानी के लिए मोटरों का लोड कम करने के लिए ट्रांसफार्मर भी बदलवा दिए हैं, ताकि नहर में मोटरें, ट्रैक्टर बरमा व डीजल इंजन लगाकर पानी को उठाया जा सके। शहर में बेहतर जलापूर्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पंचकूला मुख्यालय से 8 अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।
दूसरी ओर जल संकट के दौरान कई कॉलोनियां प्रभावित हैं। एक समय ही सप्लाई हो रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता देवेंद्र ने बताया कि करीब 100 टैंकर प्रतिदिन कॉलोनियों में भेजे जा रहे हैं। वीरवार को जनस्वास्थ्य विभाग के मुख्य अभियंता दिनेश कुमार सैनी ने शहर में दौरा किया और व्यवस्था के लिए उपायुक्त से भी मुलाकात की।
विज्ञापन

इन कॉलाेनियों के लोग अधिक प्रभावित : शहर की तेज कॉलोनी, खोखराकोट क्षेत्र, माता दरवाजा, बड़सी नगर, बाबरा मोहल्ला, पाड़ा महोल्ला, सुभाष नगर, आदर्श नगर, न्यू चिन्योट कॉलोनी, श्रीनगर कॉलोनी, माडल टाउन, झंग कॉलोनी, पुराना हाउसिंग बोर्ड, प्रीत विहार, आंबेडकर कॉलोनी, छोटूराम कॉलोनी, एकता कॉलोनी, तिलक नगर, रामगोपाल कॉलोनी, गांधी कैंप क्षेत्र राजीव नगर, ग्रीन पार्क कॉलोनी व गीत कॉलोनी आदि के लोग पानी की किल्लत से अधिक प्रभावित हैं।

01सीटीके25 माता दरवाजा स्थित सार्वजनिक नल से पानी भरने के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद

01सीटीके25 माता दरवाजा स्थित सार्वजनिक नल से पानी भरने के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद

01सीटीके25 माता दरवाजा स्थित सार्वजनिक नल से पानी भरने के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद

01सीटीके25 माता दरवाजा स्थित सार्वजनिक नल से पानी भरने के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद

01सीटीके25 माता दरवाजा स्थित सार्वजनिक नल से पानी भरने के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें