फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कॉलोनियों में 15 मिनट ही मिल रहा पानी, बिजली के भी लग रहे दो-दो घंटे के कट

Tue, 10 Jun 2025 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
09सीटीके09 कंचन खुराना, पार्षद, वार्ड-14
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। गर्मी बढ़ने से आमजन की बिजली-पानी की समस्याओं में भी इजाफा हो रहा है। एक तरफ लोड बढ़ने से बिजली के कट लग रहे हैं। दूसरी ओर पेयजल आपूर्ति न होने के कॉलोनियों के लोग जूझ रहे हैं। दो समय 90 मिनट से ज्यादा मिलने वाला पानी लोगों को 24 घंटे में 15 मिनट ही नसीब हो रहा है। ऐसे में शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जिले में बिजली की रोज की खपत 86.11 लाख यूनिट तक पहुंच गई है। यह सामान्य दिनों की अपेक्षा करीब ढाई गुना अधिक है। खपत बढ़ने से बिजली का लोड बढ़ रहा है। लोड बढ़ने से ट्रांसफाॅर्मर व तार प्रभावित हो रहे हैं। बिजली निगम लोड कम करने के लिए कट लगा रहा है।
विज्ञापन

कहीं फॉल्ट होने पर बिजली ट्रिप भी की जा रही है। इसके चलते प्रभावित कॉलोनियों में दो-दो घंटे तक बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। बाल भवन व सेक्टर-1 इलाके में बीते दिन बिजली के तार गर्म होने से बिजली फॉल्ट होने की शिकायत मिली।
बिजली के साथ-साथ कॉलोनियों में पेयजल संकट गहराया हुआ है। आदर्श नगर कॉलोनी में मात्र 15 मिनट की जलापूर्ति हो रही है। साथ ही, वार्ड-14 की झंग कॉलोनी, सुभाष नगर, वाल्मीकि बस्ती, चिन्योट कॉलोनी भी प्रभावित हैं, जिनमें सोनीपत रोड स्थित जलघर-1 से सप्लाई की जाती है। वहीं, खोखराकोट व रैनकपुरा इलाका अधिकतर टैंकरों पर ही निर्भर रहता है।

ये रही बिजली की खपत
1 मई : 70.19
2 मई : 70.14
3 मई : 73 51
4 मई : 72.14
5 मई : 82.10
7 मई : 85.33
8 मई : 86.11
नोट : खपत लाख यूनिट में।
-
आदर्श नगर में पाइपलाइन दबाने का कार्य किया जाना है। जलघर-1 की कॉलोनियों में ही एक समय जलापूर्ति की जा रही है, बाकी पूरे शहर में दो समय जलापूर्ति हो रही है।
- अनिल रोहिला, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग।
-
जन स्वास्थ्य विभाग को कई बार शिकायत की जा चुकी है। विभागीय अधिकारी पानी की कमी होना बता रहे हैं। वार्ड की कॉलोनियों में पाइपलाइन बदलने का भी कार्य किया जाना है। कुछ कॉलोनियों में काम कर दिए गए हैं।
- कंचन खुराना, पार्षद, वार्ड-14

कॉलोनी में 15-20 मिनट ही पानी दिया जा रहा है। यह समस्या करीब डेढ़ महीने से बनी हुई है। 24 घंटे में सिर्फ इतनी आपूर्ति से काम चलाना मुश्किल हो रहा है। सोमवार को भी अधिकारियों को शिकायत दी गई।
विज्ञापन

- नरेश खन्ना, आदर्श नगर।

बिना किसी नोटिस के बिजली कट लग रहे हैं। कभी आधा तो कभी दो घंटे बिजली प्रभावित रहती है। गर्मी में बुरा हाल हो जाता है। शिकायत पोर्टल भी कई बार शिकायत की जा चुकी हैं। गर्मियों में बिजली के बेहद जरूर है।
- जतिन बतरा, सुभाष नगर।

09सीटीके09 कंचन खुराना, पार्षद, वार्ड-14

09सीटीके09 कंचन खुराना, पार्षद, वार्ड-14

09सीटीके09 कंचन खुराना, पार्षद, वार्ड-14

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें