फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रोहद गांव के स्कूल में भरा पानी, दो शिफ्टों में स्कूल चलाना मजबूरी

विज्ञापन
-फोटो 62 : रोहद गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भरा बारिश का पानी। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली-रोहतक रोड स्थित रोहद गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में इन दिनों बेहद बुरे हालात है। गांव के स्कूल परिसर और कमरों में बारिश का पानी भरा है। स्कूल में कक्षा 6 लेकर बारहवीं तक 300 से ज्यादा छात्र पढ़ाई के लिए आते हैं लेकिन कमरों की कमी के कारण स्कूल को दो शिफ्टों में संचालन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सुबह की शिफ्ट में कक्षा 6 से 8 तक और शाम की शिफ्ट में कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को पढ़ाया जा रहा है। स्कूल प्राचार्य रवि किरण ने बताया कि स्कूल के सभी कमरों में पानी भरा हुआ है। केवल प्राचार्य कक्ष, लाइब्रेरी और एक कमरा बचा हुआ है और इन्ही में दो शिफ्टों के जरिए छात्रों की पढ़ाई करवाई जा रही है।
स्कूल के अध्यापक कृष्ण कुमार ने बताया कि रोहद गांव के स्कूल का लेवल काफी नीचे है जिसके कारण हर साल बरसात में ऐसे ही हालात हो जाते हैं। स्कूल में बरसात का पानी भरे हुए दो हफ्ते से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। बरसाती पानी के मच्छरों के काटने से बच्चे बीमार भी हो रहे हैं।
विज्ञापन

छात्र अमन और लोकेश का कहना है कि उनके स्कूल के कमरों में पानी भर गया है जिसके कारण उनकी पढ़ाई भी सही से नहीं हो पा रही है। वहीं स्कूल शिक्षकों ने बताया कि स्कूल की पुरानी इमारत की जगह नया भवन बनना है। इसके लिए पैसा भी आया हुआ है लेकिन नई इमारत का निर्माण नहीं हुआ है।
उन्होंने बताया कि भारी बारिश के कारण ये हालात केवल रोहद गांव के ही नहीं है बल्कि छुड़ानी गांव का स्कूल भी पानी से भरा हुआ है जिसके कारण वहां के स्कूल को गांव के मंदिर परिसर में शिफ्ट किया हुआ है।

-फोटो 62 : रोहद गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भरा बारिश का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें