फोटो..सांपला01..टूटी हुई माइनर। संवाद
सांपला। जसराना माइनर मंगलवार की सुबह कंसाला मोर खेड़ी के पास टूट गई। इसकी वजह से कई एकड़ गेहूं की फसल में पानी फैल गया। सूचना पाकर विभाग की टीम मशीन लेकर मौके पहुंची और दोपहर दोबारा पटरी को दुरुस्त कर दिया। बार-बार टूट रही हैं माइनरकिसान अनिल कुमार, अशोक कुमार, जसवीर ,सोनू आदि ने बताया कि कंसाला माइनर हर वर्ष हर सीजन में बार-बार टूट रही है जिसकी वजह से किसानों को हर साल लाखों रुपए की आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। लेकिन प्रशासन इस संबंध में कोई भी ठोस कदम नहीं उठा रहा। मंगलवार की सुबह भी बुर्जी नंबर 6400 के पास से पटरी टूट गई । किसानों का कहना है कि जिसकी वजह से हाल में बिजाई की गेहूं की फसल डूब गई। खेतों में पानी खड़ा होने के कारण फसल को अब दोबारा बिजाई करने के लिए एक महीने का समय लगेगा। उस समय तक बिजाई का समय भी निकल जाएगा। पिछले वर्ष भी माइनर टूट चुकी है ।उस दौरान भी किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा था।
सूचना पर सक्रिय हुआ प्रशासन
करीब सुबह 6 बजे माइनर टूटने की सूचना बेलदार ने आलाधिकारियों को दी। तभी माइनर को हेड से माइनर का पानी रोका गया। दस बजे बाद मशीन व मजदूरों की मदद से माइनर को रोक गया।
45 वर्ष पुरानी माइनर
पिछले कई वर्षों से कहीं न कहीं से माइनर टूट जाती। विभाग का कहना है कि करीब 45 वर्ष पुरानी माइनर होने की वज़ह से पटरी कमजोर हो रही है। अब भी चूहे के बील की वजह से पटरी खिसक गई। जिसको ठीक कर दोबारा पानी छोड़ा गया।
एस्टीमेट बना कर भेजा
विभाग के एसडीओ उदयभान सांगवान ने बताया कि माइनर की रिपेयरिंग के लिए 6 महीने से विभाग को एस्टीमेट बना कर भेजा हुआ है। जैसे पास होकर आएगा काम शुरू कर दिया जाएगा।