फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज जेएनएल में आ जाएगा 2 हजार क्यूसिक पानी, कल से दो समय होगी पेयजल सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। दस दिन से पेयजल संकट से जूझ रहे शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। सिंचाई विभाग ने बुधवार की शाम को दो हजार क्यूसेक पानी जवाहर लाल नेहरू कैनाल में छोड़ा है। इसके वीरवार सुबह तक रोहतक पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन का दावा है कि जलघरों में पानी स्टोर होने के बाद शुक्रवार से सुबह-शाम नियमित जलापूर्ति शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार शहर की आबादी 4.73 लाख हैं और पानी के कनेक्शनों की संख्या 76 हजार है। शहरवासियों की प्यास बुझाने के लिए 73 एमएलडी पानी की जरूरत होती है। विभाग के अनुसार एक माह में 16 दिन जेएलएन से और आठ दिन भालौठ ब्रांच से पानी की सप्लाई होती है। शेष छह-सात दिन विभाग जलघरों में स्टोर पानी से आपूर्ति करता है।
जेएलएन नौ नवंबर को बंद हुई थी और 17-18 नवंबर को पानी आना था। ब्लाइंड क्लोजर की वजह से सिंचाई विभाग की तरफ से कहा गया कि 25 नवंबर को पानी की सप्लाई होगी, लेकिन पानी नहीं आया। ऐसे हालात में पब्लिक हेल्थ विभाग ने पानी सप्लाई में कटौती कर दी। 24 घंटे में एक वक्त पानी की सप्लाई की जा रही है औ वह भी 20-25 मिनट। पब्लिक हेल्थ के अफसरों का कहना है कि जब पानी नहीं है, तब सिर्फ कटौती करके ही सप्लाई करना एक मात्र रास्ता है। भालौठ ब्रांच से मशीनों व पाइपों के माध्यम से पानी लिफ्ट करके जलघरों तक पहुंचाया जा रहा है, जितना भी पानी आ रहा है उसको शोधित करके सप्लाई किया जा रहा है।
विज्ञापन

आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि शहरवासियों को करीब 10 दिन से हो रही पानी की जबरदस्त किल्लत के चलते सिंचाई विभाग ने बुधवार को सोनीपत के खुबडू़ हेड से दो हजार क्यूसिक पानी जेएलएन में छोड़ दिया है, जो वीरवार की दोपहर तक जलघरों तक पहुंचना शुरू हो जाएगा। इसके बाद पब्लिक हेल्थ विभाग पानी को रात में शोधित करेगा और शुक्रवार सुबह से शहर में पानी की पर्याप्त सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
सिंचाई विभाग ने खुबडू़ हेड से जेएलएन में पानी छोड़ा है, जो वीरवार की देर शाम अथवा रात तक जलघरों तक आ जाएगा। इसके बाद पानी को शोधित करके शुक्रवार से पर्याप्त मात्रा में सप्लाई की जाएगी।
- भानू प्रकाश, एक्सईएन पब्लिक हेल्थ
खुबडू़ हेड से दो हजार क्यूसेक पानी दोपहर में छोड़ा गया है, जो शुक्रवार दोपहर तक रोहतक में जाएगा। इसके अलावा निर्धारित समय पर नहरों को पानी भी रोहतक आएगा। - अरुण मुंजाल, एक्सईएन सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें