संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो-11
झज्जर। शहर के सामान्य बस अड्डा से संचालित होने वाली सभी बसों में यात्रियों के लिए पानी की सुविधा की गई है, ताकि गर्मियों में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके साथ ही बस अड्डा परिसर में कैंपर्स और मटके भी रखे गए हैं।
झज्जर बस अड्डा से हरियाणा राज्य परिवहन की 121 बसें संचालित हो रही हैं, जिनमें 17 लीज बसें शामिल हैं। बसों के लिए प्रतिदिन लगभग दो हजार लीटर पानी की आपूर्ति की जा रही है। इसके अलावा 80 पानी के कैंपर्स की व्यवस्था भी की गई है।
निजी बस चालक भी यात्रियों की सुविधा के लिए पानी के कैंपर्स रख रहे हैं। रोडवेज कर्मचारियों के सहयोग से बस अड्डा पर मटके और कैंपर्स लगाए गए हैं। यात्रियों के लिए वॉटर कूलर की भी सुविधा उपलब्ध है।
वर्जन
सामान्य बस अड्डा झज्जर से संचालित होने वाली सभी रोडवेज बसों में यात्रियों की सुविधा के लिए पानी की सुविधा की गई है। इसके अलावा बस अड्डा में भी पानी के कैंपर्स और मटके रखवाए गए हैं। वहीं, बस अड्डा में यात्रियों की सुविधा के लिए वॉटर कूलर भी चालू है।
सुभाष शिमली, एसएस, सामान्य बस अड्डा झज्जर