फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जेएलएन नहर में आया पानी, फिर भी प्रेशर कम तो कहीं आपूर्ति ही नहीं

Thu, 22 Feb 2024 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहरवासी पिछले 9 दिन से पेयजल किल्लत झेल रहे थे, लेकिन बुधवार को नहर में पानी आने से ज्यादातर कॉलोनियों में पानी पहुंचने से लोगों को राहत मिली तो कुछ कॉलोनियों में पानी का कम प्रेशर तो कुछ में पानी ही नहीं आया। विभाग के जलघरों में भी पानी लिफ्ट होकर कॉलोनियों में पहुंच चुका है। उसके बावजूद कुछ लोग पानी खरीदकर पीने को मजबूर हैं। हालांकि उपभोक्ता इस तरह की शिकायत पहले भी कर चुके हैं, लेकिन समाधान न होने से समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

शहर के लक्ष्मी नगर, छाेटूराम नगर, राजीव नगर, प्रीत विहार, कन्हेली, शिवाजी कॉलोनी, रामनगर, जगदीश कॉलोनी निवासी जयराम, अजय आहूजा, ओमपाल, जयकुंवार समेत अन्य लोगों का कहना है कि जिस समय पानी आता है, उस समय लोग घरों में मोटरें चला लेते हैं। ऐसे में टेल तक पानी नहीं पहुंच पाता है। वहीं ज्यादा हाॅर्स पावर की मोटरें लगी होने के कारण कुछ घरों में पानी का प्रेशर बिल्कुल ही न के बराबर है। ऐसे में बाहर से ही पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन विभाग द्वारा मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहीं रामगोपाल कॉलोनी के कुछ घरों में पाइपलाइन दबाकर गड्ढा नहीं भरा गया, पाइप में लीकेज होने के कारण भी कुछ घरों में पांच मिनट तक गंदा दूषित पेयजल चलता है बाद में साफ आने लगता है, जिससे लोगों का जीना मुहाल हो चुका है।
वर्जन
हमें अभी तक इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायत मिलती तो समस्या का तुरंत समाधान किया जाता। फिर भी समस्या बनी हुई है तो उसका समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- तरुण गर्ग, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य व अभियांत्रिकी विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें