16सीटीके02-जीएनडीयू विवि में हुई ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी जूडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विज
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के रोहिता अहलावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। यह प्रतियोगिता जीएनडीयू यूनिवर्सिटी अमृतसर में आयोजित की गई। खेल निदेशक प्रो. आरपी गर्ग ने बताया कि रोहिता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-100 किलोग्राम भारवर्ग में जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। एमडीयू के खिलाड़ी इससे पहले भी शानदार प्रदर्शन करके जिले और विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर चुके हैं। एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह, कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा व डीन एकेडमिक प्रो. एस मान ने भी विजेता खिलाड़ी का हौसला बढ़ाया और भविष्य में शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।