फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: वेयर हाउस का कर्मचारी गिरफ्तार, चार अधिकारियों की टीम करेगी जांच

Tue, 01 Apr 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
31सांपला01-अनाज मंडी में नकली सरसों के मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम उत्सव आनंद। संवाद
विज्ञापन
सांपला। रविवार को वेयर हाउस पहुंची सरसों की गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद सोमवार को जिम्मेदार जागे। इस मामले में वेयर हाउस का कर्मचारी गिरफ्तार कर लिया गया है। वेयर हाउस इंचार्ज सरिता के बयान पर केस दर्ज करते हुए यह कार्रवाई की गई। आरोपी को पुलिस ने एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

वहीं, आरोपी आढ़ती का लाइसेंस रद्द करने की तैयारी कर ली गई है। प्रशासन ने मामले की गहराई से जांच के लिए एसडीएम के नेतृत्व में चार सदस्यीय कमेटी बनाई है। आगे खरीद प्रक्रिया भी अधिकारियों की निगरानी में होगी।
रविवार को अनाज मंडी से एक ट्रक सरसों के बैग लेकर वेयर हाउस में खाली करने पहुंचा था। वेयरहाउस में ट्रक से 640 कट्टे उतारे जा चुके थे, जबकि 124 कट्टे उतारे जाने शेष थे। इसी दौरान किसी ने सरसों की गुणवत्ता खराब होने की शिकायत दी। इसके बाद जांच के दौरान तो लाई गई फसल के दाने पानी में घुल तो अधिकारी सन्न रह गए।
विज्ञापन


वेयरहाउस की इंचार्ज सरिता ने बताया कि जांच में कट्टों से नकली सरसों मिली। इसमें जौ भी मिलाया हुआ था। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने वेयरहाउस में निगरानी के लिए लगाए गए कर्मचारी लाढोत निवासी लवली को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

एसडीएम ने मंडी का दौरा किया, अधिकारियों संग बैठक भी की
एसडीम उत्सव आनंद ने सोमवार को मंडी का निरीक्षण किया। खरीद संबंधित जानकारी के साथ अधिकारियों की बैठक भी ली। उन्होंने खरीद एजेंसियों और मार्केट कमेटी अधिकारियों से खरीद को लेकर सभी जानकारियां जुटाई। एसडीएम ने कहा कि जो भी आढ़ती और कर्मचारी फसल खरीद में हेराफेरी करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आढ़ती का लाइसेंस रद्द किया जाएगा।

मिलावटी सरसों के बैग मिले, कराई जाएगी जांच
सोमवार को पुलिस की टीम जांच के लिए अनाज मंडी में पहुंची। जहां से सरसों खरीद की गई थी, वहां मंडी के फड़ पर नकली सरसों के करीब 50-60 बैग और बरामद किए गए हैं। यह बैग वेयरहाउस भेजे जाने थे। इससे पहले ही मामला खुल गया। मौके पर मिले बैग सील कर दिए गए हैं। इनकी लैब में जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


-
नकली सरसों के मामले में एक वेयरहाउस कर्मचारी को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। इससे पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद कुछ कहा जा सकता है।
विजेंद्र कुमार, प्रभारी, थाना सांपला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें