फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड 14 : हुड्डा के वार्ड में बतरा की बेटी से खुराना की टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम में सबसे वीआईपी वार्ड नंबर 14 है, जहां कांग्रेस व भाजपा के दिग्गज रहते हैं। पुलिस लाइन से श्रीनगर कॉलोनी तक दो किलोमीटर के दायरे में फैले वार्ड में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के भाई नरेंद्र का आवास भी है। भाजपा की निवर्तमान पार्षद का दावा है कि पांच साल में रिकाॅर्ड छह करोड़ के काम करवाए हैं। कांग्रेस की ओर से विधायक भारत भूषण बतरा की बेटी आरती जुनेजा के चुनाव लड़ने पर चर्चा है।
विज्ञापन

पांच साल पहले हुई वार्डबंदी में शहर का माॅडल टाउन, सुभाष नगर, झंग कॉलोनी, मानसरोवर कॉलोनी, धोबी घाट, सोनीपत स्टैंड, विकास नगर, चांद नगर, दुर्गा कॉलोनी, कैलाश कॉलोनी व एक बूथ प्रेम नगर वार्ड नंबर 13 में शामिल थे। भाजपा की निवर्तमान पार्षद कंचन खुराना ने दूसरी बार वार्ड से जीत हासिल की, जबकि उनके पति अशोक खुराना दो बार पार्षद रह चुके हैं। नई वार्डबंदी में विकास नगर व कैलाश कॉलोनी व प्रेम नगर के एक बूथ को अलग कर दिया गया। डी पार्क स्थित आदर्श नगर, पीजीआई कैंपस, श्रीनगर कॉलोनी व चिन्योट कॉलोनी का हिस्सा भी शामिल कर लिया गया। अब वार्ड पुलिस लाइन से श्रीनगर कॉलाेनी तक दो किलोमीटर लंबा हो गया है।
वार्ड के अंदर 21 पार्क हैं, जिनमें ओपन जिम व झूले लगवाकर सुंदरीकरण कराया। ज्यादातर सड़कों का काम हुआ। कैलाश पार्क व कम्युनिटी सेंटर के पास सड़क निर्माण अभी चल रहा है। पावर हाउस चौक से माडल टाउन के अंदर लालकुंड की तरफ जाने वाली सड़क बनवाने में देरी हुई है। एक करोड़ के विकास कार्यों के टेंडर लगे हैं, लेकिन चुनाव आचार संहिता लग गई। सोनीपत स्टैंड पर कम्युनिटी सेंटर का प्रस्ताव हाउस में पास करवाया, लेकिन बन नहीं सका।
विज्ञापन

- कंचन खुराना, निवर्तमान पार्षद, वार्ड 14
कांग्रेस व भाजपा के दिग्गज लोगों का घर वार्ड में
नए वार्ड नंबर 14 में कांग्रेस व भाजपा के काफी दिग्गज रहते हैं। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री सुभाष बतरा, पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा, पूर्व मंत्री श्रीकृष्ण हुड्डा का परिवार, सुशील गुप्ता पोपट, यशपाल पंवार, अजय सिंहानिया, अशोक चौधरी और भाजपा की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री एवं मौजूदा केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के भाई नरेंद्र, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, बांगड़ सिनेमा के मालिक राजकुमार शर्मा व खुद खुराना दंपती इसी वार्ड में रहता है।
बतरा बोले - कांग्रेस टिकट देगी तो चुनाव लड़ेगी बेटी
रोहतक से कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा का कहना है चंडीगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से बात हुई है। टिकट मिला तो सुभाष नगर में रह रही बेटी आरती जुनेजा वार्ड नंबर 14 से चुनाव लड़ेगी। वार्ड से भाजपा की महिला पार्षद कंचन खुराना के पांच साल के कामकाज पर टिप्पणी नहीं करूंगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें