फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दिन पहले दोस्तों संग गया था पार्टी करने, अब आया शव

Sun, 31 Jan 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
10 दिन पहले दोस्तों के साथ पार्टी करने गए न्यू राजेंद्र कॉलोनी निवासी युवक अजय का शव शुक्रवार शाम को सुनारिया माइनर से बरामद हो गया। परिजनों ने शनिवार को दोस्तों पर ही हत्या का आरोप लगा न्यू अनाज मंडी पुलिस चौकी में हंगामा किया।
विज्ञापन


उधर, पुलिस ने जब आरोपी दोस्तों को पकड़कर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि अजय 21 जनवरी को ही नहर में डूब गया था। इस पर परिजनों ने आशंका जताई कि अजय अच्छा तैराक था, वह डूब नहीं सकता। ध्यान रहे गत 26 जनवरी को अजय के परिजनों ने अपहरण की शिकायत दी थी।

अजय के साथ पार्टी करने गए दोस्त भी वारदात के दिन से फरार थे। अब पुलिस ने पांचों दोस्तों संदीप, प्रदीप, सतीश, नरेश और दीपक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



दरअसल, 21 जनवरी की सुबह न्यू राजेंद्र कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय अजय अपने दोस्तों संदीप, प्रदीप, सतीश, नरेश और दीपक के साथ घर से निकला था। उसने कॉलोनी के ही अपने दोस्तों के साथ मायना नहर के किनारे देर शाम तक पार्टी की। इसके बाद अजय के दोस्तों तो घर आ गए लेकिन अजय नहीं लौटा।

 दो दिन तक परिजन तलाशते रहे, 24 जनवरी को अजय के दोस्तों के साथ नहर पर जाने की जानकारी मिली। परिजन नहर पर भी गए लेकिन कोई सूचना नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने 26 जनवरी को न्यू अनाज मंडी पुलिस चौकी में अजय के अपहरण की शिकायत दी।

शुक्रवार शाम को एक अज्ञात युवक का शव सुनारिया स्थित माइनर में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए डेड हाउस में रखवा दिया। शनिवार सुबह अजय के परिजनों को शिनाख्त के लिए बुलाया गया तो मृतक की पहचान अजय के रूप में हुई।


दोस्तों ने साधी चुप्पी, हुए फरार

अजय के संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में डूबने के बाद उसके साथ गए सभी दोस्तों ने चुप्पी साध ली। किसी ने भी अजय के डूबने की सूचना उसके घर नहीं दी। अगले ही दिन सभी युवक अपने घर से फरार हो गए। जब अजय के परिजनों को पता चला कि वह अपने दोस्तों के साथ गया था तो उन्होंने दोस्तों से मोबाइल पर बात की। मगर किसी ने अजय के बारे में कुछ नहीं बताया।


दोस्त बोले- मछली पकड़ने समय डूबा

वारदात के समय अजय के साथ गए दोस्तों से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है लेकिन सभी आरोपी बार-बार बयान बदलकर पुलिस को गुमराह कर रहे हैं। आरोपी कभी कहते हैं कि अजय मछली पकड़ने के लिए नहर में कूदा था तो कभी कहते हैं नहाने के लिए। सही हालत में नहीं होने के कारण वह डूब गया। पुलिस की मानें तो संदिग्धों में एक का आपराधिक रिकार्ड भी है।

आरोपियों ने परिजनों को धमकाया

अजय के पिता जिले सिंह ने बताया कि उनके छोटे बेटे ने एक आरोपी के पास कॉल करके जानकारी मांगी तो उसने धमकी भरे लहजे में धमकी दी। अन्य आरोपियों की ओर से भी परिजनों को धमकी दी गई। जिले सिंह फलों की रेहड़ी लगाकर परिवार का गुजारा करता है, जबकि उनका छोटा बेटा अभी पढ़ाई कर रहा है।  


नहर किनारे मिली सिर्फ एक चप्पल, कपड़े गायब

मृतक के परिजन जब अजय को तलाशने के लिए वारदात स्थल पर गए तो यहां उन्हें केवल अजय की एक चप्पल मिली है। उसके कपड़े आज तक नहीं मिले। इस बात को लेकर पुलिस का शक और गहरा होता जा रहा है। अजय के शव पर केवल अंडरवियर मिली है। परिजनों ने पुलिस में आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें