23सीटीके09-एमडीयू में वॉल ऑफ एकेडमिक ग्लोरी को विश्वविद्यालय को समर्पित करने के दौरान मौजूद शि
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में रविवार को महर्षि दयानंद जयंती के उपलक्ष्य में वॉल ऑफ एकेडमिक ग्लोरी को कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने विश्वविद्यालय को समर्पित किया। शैक्षणिक और शोध उत्कृष्टता को समर्पित व स्वामी दयानंद सरस्वती के शिक्षा संबंधित दर्शन को समर्पित इस वॉल ऑफ एकेडमिक ग्लोरी की स्थापना एमडीयू के फैकल्टी डेवलपमेंट सेंटर के लॉन में की गई है। इस वॉल का निर्माण ज्ञान की परंपरा व महत्व को रेखांकित करते हुए किया गया है।
प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि इस वॉल की स्थापना विद्यार्थियों समेत समस्त विश्वविद्यालय समुदाय को ज्ञान अर्जन के पथ पर निरंतर चलने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से की गई है। इस अवसर पर प्रो. एएस मान, कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत समेत विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारीगण, प्राध्यापक और विश्वविद्यालय कर्मी उपस्थित रहे।