फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: तीन वर्ष से पानी का इंतजार, सुध लें जिम्मेदार

Sat, 27 May 2023 03:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
पानी भरने के लिए कतार में लगे लोग। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। कन्हैली गांव, शहर के वार्ड 3 के गोपालपुरा, दादू वाला जोहड़ व नंद कॉलोनी में पिछले तीन साल से लोग पानी का इंतजार कर रहे हैं। संबंधित विभाग को शिकायत भी कर चुके हैं फिर भी सुनवाई नहीं की जा रही है। लोगों को दूर दराज लगे हैंडपंपों के सहारे गर्मी में पानी भरकर लाना पड़ता है। हरियाणा वाल्मीकी महासभा के जिलाध्यक्ष राजेश बोहत ने बताया कि वार्ड तीन की कॉलोनियों में पिछले तीन साल से पेयजल किल्लत बनी है। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मौखिक व लिखित रूप से शिकायत दे चुके हैं। शिकायत भी एक बार नहीं बहुत बार दे चुके हैं। ट्रांसफर हुए दोनों उपायुक्त को भी शिकायत दी थी। लेकिन आज तक भी पानी की समस्या का का हल नहीं किया गया। लोगों ने मांग की है कि कॉलोनी में जल्द से जल्द 6 इंच की पाइपलाइन डाली जानी चाहिए ताकि आमजन को समय पर पानी मिल सके। गर्मी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

नहीं मिल रहा पानी, हैंडपंपों का सहारा
स्थानीय लोगों ने बताया कि शहर में पानी मिल नहीं रहा है, लोगों को दूर दराज लगे हैंडपंपों के सहारे पानी भरकर लाना पड़ता है। इससे समय की बर्बादी भी हो रही है। विभाग द्वारा पानी के टैंकर तक नहीं भिजवाए जा रहे हैं। जल्द समस्या का समाधान नहीं किया तो लोग इकट्ठा होकर लघु सचिवालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।
कन्हैली रोड, जेपी कॉलोनी, कुताना बस्ती में भी नहीं आ रही सप्लाई
वार्ड एक के पार्षद कृष्ण सहरावत ने बताया कि इन कॉलोनियों में भी पानी न मिलने से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। कब तक बाहर से पानी खरीद कर पीएंगें। पार्षदों की भी सुनवाई नहीं हो रही है। हर रोज दस से ज्यादा फोन पानी से संबंधित आते हैं। लेकिन क्या करें आश्वासन ही दिया जाता है। आश्वासन के बाद समाधान करने की पूरी कोशिश की जाती है। लेकिन उसके बाद भी समाधान नहीं किया जा रहा। लोगों को क्या जवाब दें। जनता को कब तक आश्वासन के भरोसे रखे।
विज्ञापन


लोग बूस्टर में जाने वाली मुख्य लाइन से कनेक्शन लेना चाहते हैं। विभाग ऐसा नहीं कर सकता। पाइपलाइन का टेंडर होने वाला है उसमें उनकी लाइन को अलग से जोड़ दिया जाएगा। मौके पर जाकर मुआयना भी कर चुके हैं। जल्द समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

- राजेश कुमार, एसडीई, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें