फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शादी से लौट रहे वेटरों पर चाकू व ईंट से हमला, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शहर के मेन बाजार में वेटर का काम करने वाले युवकोंं पर कुछ युवकों ने चाकू और ईंट से हमला कर दिया जिसमें दो युवक घायल हो गए। उनको सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से दोनों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के जिला टीकमगढ़ के गांव केशवगढ खास हाल बेरी गेट झज्जर निवासी राजकुमार अहिरवार ने पुलिस को बताया कि वह शादियों में वेटर का काम करते हैं। 11-12 फरवरी की रात को सिलाना गांव से शादी से दोस्त बंदिश, बिरु, दीपक, अरविंद व अनिल सिलानी गेट से कमरे पर आ रहे थे।
जब मेन बाजार में पहुंचे तो गली में चार लड़के घूम रहे थे। जब वह पास से निकलने लगे तो उनमें से किसी एक लड़के ने उनको गाली दी और कहा कि इनके साथ मारपीट करो। वह भागने लगे तो उन्हें और बंदिश को पकड़ लिया। उनकी पीठ में चाकू मारा और बंदिश के सिर व शरीर पर चाकू व ईंट से चोट मारी।
विज्ञापन

उन्होंने सारी घटना ठेकेदार राजेश को बताई। वह इलाज के लिए नागरिक अस्पताल पहुंच गए जहां से रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। मारपीट करने वाले लड़कों में सिलानी गेट निवासी रोहित, दिल्ली गेट निवासी अक्षय व अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें