थाना सदर के गांव बालंद के पास एक ढाबे मालिक से वेटर से सात लाख रुपये का बैग लेकर चंपत हो गया। ढाबा मालिक ने बैग की तलाश भी की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। गांव बालंद निवासी कुलदीप ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि गांव स्थित बड़क ढाबा में काम करने वाला वेटर पवन शनिवार को एक कमरे में रखे सात लाख रुपये का बैग लेकर फरार हो गया।
सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ढाबा पहुंची और वहां कार्यरत अन्य कर्मचारियों से भी वेटर पवन के बारे में जानकारी हासिल की। ढाबा मालिक के पास भी पवन का रिकॉर्ड नहीं है। कर्मचारियों ने बताया कि वारदात के बाद से ही पवन होटल में नहीं है। वेटर पवन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।